पढ़ें अमर उजाला ई-पेपर
कहीं भी, कभी भी।
*Yearly subscription for just ₹299 Limited Period Offer. HURRY UP!
देहरादून। परिवहन निगम प्रबंधन ने रोडवेज कार्यालयों पर कर्मचारियों के धरने-प्रदर्शन पर रोक लगाने के लिए कोर्ट से स्टे ले लिया है। इसके तहत निगम मुख्यालय, मंडलीय कार्यालय और रोडवेज वर्कशॉप के दो सौ मीटर दायरे में कोई प्रदर्शन नहीं किया जा सकेगा। निगम के इस कदम पर कर्मचारी बिफर पड़े हैं। उन्होंने इसके विरोध में 12 फरवरी को चक्का जाम का ऐलान कर दिया है।
सोमवार को कोर्ट का स्टे मिलने के बाद परिवहन निगम प्रबंधन ने धरना-प्रदर्शन पर रोक का आदेश जारी कर दिया। जानकारी मिलते ही कर्मचारी भड़क गए। कार्रवाई के विरोध में उन्होंने मंडलीय प्रबंधक सीपी कपूर की गाड़ी रोक ली। काफी हंगामे के बाद कर्मचारी लौटे। रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद के क्षेत्रीय अध्यक्ष रामचंद्र रतूड़ी ने कहा कि अधिकारियों का यह कदम गलत है। बताया कि इसके विरोध में 12 फरवरी को रोडवेज का चक्का किया जाएगा।
कोर्ट से आदेश आ गया है। इसके बाद निगम मुख्यालय, मंडलीय कार्यालय और वर्कशॉप के 200 मीटर दायरे में धरना नहीं दिया जा सकेगा।
-सीपी कपूर, मंडलीय प्रबंधक संचालन