{"_id":"11-51129","slug":"Dehradun-51129-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"\u0917\u093e\u091c\u093f\u092f\u093e\u092c\u093e\u0926 \u0938\u0947 \u091a\u0941\u0930\u093e\u0908 \u0917\u0908 \u0917\u093e\u0921\u093c\u0940 \u0915\u0947 \u0938\u093e\u0925 \u090f\u0915 \u0917\u093f\u0930\u092b\u094d\u0924\u093e\u0930","category":{"title":"City & states","title_hn":"\u0936\u0939\u0930 \u0914\u0930 \u0930\u093e\u091c\u094d\u092f","slug":"city-and-states"}}
गाजियाबाद से चुराई गई गाड़ी के साथ एक गिरफ्तार
Dehradun
Updated Mon, 15 Oct 2012 12:00 PM IST
पढ़ें अमर उजाला ई-पेपर
कहीं भी, कभी भी।
देहरादून। नेहरू कालोनी पुलिस ने चेकिंग के दौरान भिवाणी, हरियाणा निवासी एक व्यक्ति को गाजियाबाद से चुराई गई एक वरना कार के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस का दावा है कि उसने अपने साथियों के साथ मिलकर जौलीग्रांट से भी एक बुलेरो गाड़ी चोरी की थी। इस गाड़ी को बिहार में बेचा गया है। पुलिस उसके अन्य साथियों की तलाश कर रही है। कोतवाली प्रभारी डीएस रावत के अनुसार हरिद्वार रोड पर चेकिंग के दौरान इस कार को पकड़ा गया। आरोपी ने अपना नाम राजेंद्र सिंह पुत्र बन्ने सिंह निवासी भिवाणी, हरियाणा बताया है।