विज्ञापन
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   MS Dhoni got Fans Support in every ground he played in IPL 2023 know what it means

MS Dhoni: कोलकाता से लेकर जयपुर तक, धोनी जहां भी गए वहां चेन्नई के रंग में रंगे फैंस, जानें इसके मायने

स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शक्तिराज सिंह Updated Tue, 30 May 2023 04:14 AM IST
सार

महेंद्र सिंह धोनी के लिए यह आखिरी आईपीएल हो सकता है। फैंस को शुरुआत से यह बात पता थी और चेन्नई के हर मैच में यह स्टेडियम में भी नजर आया। धोनी जिस भी मैदान पर खेले, वहां उनके फैंस उन्हें विदाई देने पहुंचे। खुद धोनी ने भी यह बात स्वीकार की। 
 

MS Dhoni got Fans Support in every ground he played in IPL 2023 know what it means
महेंद्र सिंह धोनी - फोटो : IPL/BCCI

विस्तार
Follow Us

आईपीएल 2023 के फाइनल में चेन्नई सुपर किंग्स ने गुजरात टाइटंस को पांच विकेट से हराकर खिताब अपने नाम किया। यह चेन्नई के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का आखिरी मैच भी हो सकता था। 41 साल के धोनी अपने आईपीएल करियर की पांचवीं ट्रॉफी जीत चुके हैं और अगले सीजन से पहले संन्यास ले सकते थे। हालांकि, धोनी ने फाइनल के बाद साफ किया कि वह अगला सीजन खेलने की भी कोशिश करेंगे। धोनी के फैंस सीजन की शुरुआत से ही इस बात को समझते थे और इस सीजन धोनी जिस भी मैदान पर खेले, वहां उनके फैंस उन्हें विदाई देने पहुंचे। खुद धोनी ने भी यह बात महसूस की और कोलकाता में खेलने के बाद कहा कि फैंस उन्हें विदाई देने आए हैं। धोनी को इस सीजन मिले इस समर्थन के क्या मायने हैं, आइए समझने की कोशिश करते हैं।


आईपीएल 2023 का पहला मैच अहमदाबाद में चेन्नई और गुजरात के बीच था। इस मुकाबले में भी फैंस चेन्नई की जर्सी में आए थे और गुजरात के घरेलू मैदान में भी चेन्नई को भरपूर समर्थन मिला। यहां तक की गायक अरिजीत सिंह ने भी धोनी के पैर छुए। दूसरे मैच में चेन्नई की टीम अपने घरेलू मैदान में खेली और बड़ी संख्या में फैंस उनको सपोर्ट करने पहुंचे। चेपॉक के मैदान में हुए हर मुकाबले में चेन्नई को सपोर्ट मिलना तय था, लेकिन विपक्षी टीमों के घरेलू मैदान में भी चेन्नई को एकतरफा समर्थन मिला।

MS Dhoni got Fans Support in every ground he played in IPL 2023 know what it means
धोनी के सपोर्ट में पहुंचे फैन - फोटो : IPL/BCCI
कोलकाता से लेकर जयपुर तक धोनी जहां भी खेले, उनके फैंस उन्हें विदाई देने पहुंचे। इसी वजह से धोनी कोलकाता में भावुक हो गए और अपने करियर के पुराने दिन याद किए। अपने करियर की शुरुआत में धोनी खड़कपुर रेलवे स्टेशन में नौकरी करते थे और कोलकाता के मैदान में ही खेलने आते थे। कई विपक्षी टीमों के कप्तानों ने भी यह बात स्वीकार की। जयपुर में पूरे स्टेडियम में चेन्नई के फैंस देखकर संजू सैमसन ने भी कहा कि आमतौर पर यही फैन राजस्थान का सपोर्ट करते हैं, लेकिन धोनी की वजह से सभी चेन्नई की जर्सी में स्टेडियम पहुंचे हैं। 

मुंबई इंडियंस के बल्लेबाजी कोच कीरोन पोलार्ड ने कहा कि जब सचिन अपने करियर के आखिरी पड़ाव पर थे, तब मुंबई की टीम को भी भरपूर समर्थन मिलता था। पोलार्ड उस टीम के सदस्य थे। उन्होंने भी कहा कि फैंस हर मैदान पर धोनी को विदाई देने आ रहे हैं। 



धोनी को विश्व कप जीतने का प्यार मिल रहा
धोनी भले ही अब सिर्फ आईपीएल में खेल रहे हैं, लेकिन उन्होंने भारतीय टीम के लिए कमाल कर ही फैंस के बीच जगह बनाई थी। आईपीएल की शुरुआत से पहले ही धोनी सुपरस्टार और विश्व कप विजेता बन चुके थे। इसके बाद उन्होंने वनडे विश्व कप जीता। भारतीय टीम को टेस्ट रैंकिंग में भी शीर्ष पर पहुंचाया और चैंपियंस ट्रॉफी भी जीती। कोरोनाकाल में उन्होंने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास का एलान कर दिया था। फैंस उन्हें मैदान पर विदाई नहीं दे पाए थे। पिछले सीजन धोनी ने कहा था कि वह अपना आखिरी मैच चेन्नई में खेलेंगे। इसी वजह से फैंस इस साल उन्हें विदाई देने आए। हालांकि, धोनी ने अभी अपने संन्यास पर फैसला नहीं लिया है। वह आईपीएल 2024 के ऑक्शन से पहले इस बारे में फैसला लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Independence day

अतिरिक्त ₹50 छूट सालाना सब्सक्रिप्शन पर

Next Article

फॉन्ट साइज चुनने की सुविधा केवल
एप पर उपलब्ध है

app Star

ऐड-लाइट अनुभव के लिए अमर उजाला
एप डाउनलोड करें

बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही
X
Jobs

सभी नौकरियों के बारे में जानने के लिए अभी डाउनलोड करें अमर उजाला ऐप

Download App Now

अपना शहर चुनें और लगातार ताजा
खबरों से जुडे रहें

एप में पढ़ें

क्षमा करें यह सर्विस उपलब्ध नहीं है कृपया किसी और माध्यम से लॉगिन करने की कोशिश करें

Followed

Reactions (0)

अब तक कोई प्रतिक्रिया नहीं

अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करें