फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Live coverage, 35th match of IPL 2018, Chennai Super Kings vs Royal Challengers Bangalore at Pune

CSKvRCB: धोनी-स्पिनर्स का जलवा, RCB को 6 विकेट से हराकर चेन्नई पॉइंट्स टेबल पर टॉप

Sat, 05 May 2018 07:47 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Sat, 05 May 2018 07:47 PM IST
विज्ञापन
Live coverage, 35th match of IPL 2018, Chennai Super Kings vs Royal Challengers Bangalore at Pune
स्पिनर्स की बेहतरीन गेंदबाजी के बाद कप्तान एसएस धोनी की शानदार फिनिशिंग के बूते मेजबान चेन्नई सुपरकिंग्स ने शनिवार को खेले गए आईपीएल 2018 के 35वें मुकाबले में आरसीबी पर 6 विकेट से आसान जीत दर्ज की। पुणे में हुए इस मैच में महेंद्र सिंह धोनी ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। आरसीबी का प्रदर्शन निराशाजनक कहा। कोहली की टीम 20 ओवर में 9 विकेट पर महज 127 रन ही बना सकी। जवाब में सीएसके ने 2 ओवर पहले ही 4 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया।
विज्ञापन


सीएसके की ओर से कप्तान एमएस धोनी ने 31* और ड्वेन ब्रावो के नाबाद 14 रन के अलावा अंबाती रायुडू (32), सुरेश रैना ने 25 रन का योगदान दिया। बेंगलोर की ओर से उमेश यादव ने 2 तो कॉलिन डी ग्रांडहोम और मुरुगन अश्विन ने 1-1 विकेट झटके। मैच में सीएसके के स्पिनर्स के आगे पूरी 'विराट सेना' बेबस नजर आई। रविंद्र जडेजा को उनके 3 विकेट के लिए मैन ऑफ द मैच के खिताब से भी नवाजा गया। हरभजन सिंह ने 2 विकेट लिए। डेविड विली और लुंगी एन्गिडी के खाते में 1-1 विकेट आए। बैंगलोर की ओर से इस सीजन में पहला मैच खेल रहे पार्थिव पटेल ने सर्वाधिक 53 रन की पारी खेली। आखिरी ओवर्स में टीम साउदी ने आरसीबी के लिए अहम 36 रन बनाए।
विज्ञापन


इसके पहले 128 रन के छोटे से लक्ष्य का पीछा करने उतरी सीएसके की शुरुआत निराशाजनक रही। शेन वॉटसन (11) को तीसरे ही ओवर में उमेश यादव ने क्लीन बोल्ड कर दिया। इसके बाद मिस्टर आईपीएल के नाम से मशहूर बाएं हाथ के बल्लेबाज सुरेश रैना क्रीज पर पहुंचे। अभी दूसरे विकेट के लिए अच्छी साझेदारी पनप ही रही थी कि उमेश यादव ने रैना (25) के रूप में अपना दूसरा शिकार किया। अब सारी निगाहें शानदार फॉर्म में चल रहे अंबाती रायुडू पर थी। मगर उन्हें 32 के निजी स्कोर पर मुरुगन अश्विन ने चलता किया। अब क्रीज पर कप्तान एसएस धोनी पहुंच चुके थे। मगर मैच में उस वक्त नाटकीय मोड़ आया जब अगले ही ओवर में कॉलिन डी ग्रांडहोम ने पहला मैच खेल रहे युवा बल्लेबाज ध्रुव शौरी (8) को मनदीप सिंह के हाथों झिलवाया। यहां से लग रहा था कि आरसीबी मैच में वापसी कर रहा है। गेंदबाजों ने धोनी और ड्वेन ब्रावो को बांध रखा था। मगर धोनी ने अपने चिरपरिचित अंदाज में टीम को जीत दिला दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

फिरकी के आगे RCB का फ्लॉप शो

Live coverage, 35th match of IPL 2018, Chennai Super Kings vs Royal Challengers Bangalore at Pune
इसके पहले एमएस धोनी ने टॉस जीतकर रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को बल्लेबाजी के लिए बुलाया था। RCB की शुरुआत बेहद निराशाजनक रही थी। टीम के धुआंधार सलामी बल्लेबाज ब्रैंडन मैकुलम (5) दूसरे ओवर में ही चलते बने। लुंगी एन्गिडी ने उन्हें शार्दुल ठाकुर के हाथों झिलवाया। इसके बाद आए कप्तान कोहली से टीम को काफी उम्मीदें थी। मगर शुरू से ही लय में नजर नहीं आ रहे कप्तान कोहली (8) को जडेजा ने क्लीन बोल्ड कर दिया। अभी टीम के खाते में 9 रन ही जुड़े थे कि लंबे समय बाद वापसी कर रहे एबी डीविलियर्स (1) भी चलते बने।

हरभजन सिंह की गेंद पर विकेट के पीछे एमएस धोनी ने गजब की फूर्ती दिखाते हुए उन्हें स्टंप आउट किया। टीम का फ्लॉप शो यहीं खत्म नहीं हुआ, अगले 6 ओवर्स के भीतर 'विराट सेना' के 4 अहम विकेट गिर गए। मंदीप सिंह (7) को जडेजा ने विली के हाथों झिलवाया। अपने अगले ही ओवर में पार्थिव पटेल (53) जडेजा का तीसरा शिकार बने। अगले ओवर में भज्जी ने एम अश्विन (1) को पवेलियन भेजा। डी ग्रांडहोम( 8) के रूप में RCB को सांतवां झटका लगा, उन्हें विली ने रैना के हाथों कैच आउट करवाया। फिर उमेश यादव (1) रन आउट हो गए। RCB का नौवां विकेट 20वे ओवर की आखिरी गेंद पर मोहम्मद सिराज (3) के रूप में गिरा। वो भी रन आउट हुए।

Live coverage, 35th match of IPL 2018, Chennai Super Kings vs Royal Challengers Bangalore at Pune
दोनों ही टीमों में कई अहम बदलाव देखने को मिले। धोनी की सीएसके से फाफ डू प्लेसी और कर्ण शर्मा और केएम आसिफ आज के मैच से बाहर हैं तो शार्दुल ठाकुर, डेविड विली और ध्रुव शौरी को मौका मिला। दूसरी ओर आरसीबी के खेमे में एबी डीविलियर्स पूरी तरह फिट हो चुके हैं, वो डीकॉक की जगह लेंगे। मनन वोहरा की जगह पार्थिव पटेल को जगह मिली है तो वॉशिंगटन सुंदर की जगह मुरुगन अश्विन खेलेंगे।

आरसीबी: पार्थिव पटेल, ब्रैंडन मैकुलम, विराट कोहली (कप्तान), एबी डीविलियर्स, मनदीप सिंह, कॉलिन डी ग्रांडहोम, एम अश्विन, टीम साउदी, उमेश यादव, मोहम्मद सिराज, युजवेन्द्र चहल।

चेन्नई सुपरकिंग्स: शेन वॉटसन, अंबाती रायुडू, सुरेश रैना, एमएस धोनी (विकेटकीपर/कप्तान), ध्रुव शौरी, रविन्द्र जडेजा, ड्वेन ब्रावो, हरभजन सिंह, डेविड विली, शार्दुल ठाकुर और लुंगी एन्गिडी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed