Hindi News
›
Cricket
›
Cricket News
›
IPL 2023 MS Dhoni Grimaces In Pain During first match against Gujarat Stephen Fleming provided injury update
{"_id":"64281119d7a993db97033f09","slug":"ipl-2023-ms-dhoni-grimaces-in-pain-during-first-match-against-gujarat-stephen-fleming-provided-injury-update-2023-04-01","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"IPL 2023: गुजरात के खिलाफ पहले मैच में चोटिल हुए धोनी! मैदान पर कराहते नजर आए CSK के कप्तान; कोच ने दिया अपडेट","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IPL 2023: गुजरात के खिलाफ पहले मैच में चोटिल हुए धोनी! मैदान पर कराहते नजर आए CSK के कप्तान; कोच ने दिया अपडेट
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: रोहित राज
Updated Sat, 01 Apr 2023 04:40 PM IST
सार
लेटेस्ट अपडेट्स के लिए फॉलो करें
धोनी ने बल्लेबाजी करते हुए 200 की स्ट्राइक रेट से रन बनाए। वह 18वें ओवर की चौथी गेंद पर रवींद्र जडेजा के आउट होने के बाद क्रीज पर उतरे। उन्होंने आखिरी ओवर में जोशुआ लिटिल की गेंद पर एक छक्का और एक चौका लगाया।
आईपीएल के 16वें सीजन के पहले मुकाबले में गुजरात टाइटंस ने चेन्नई सुपरकिंग्स को पांच विकेट से हराकर जीत के साथ टूर्नामेंट की शुरुआत की। यह मैच भले ही गुजरात के होमग्राउंड नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला गया, लेकिन सबसे ज्यादा चर्चा चेन्नई सुपरकिंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की हुई। चेन्नई के साथ-साथ गुजरात के फैंस भी पूरे मैच के दौरान धोनी का समर्थन करते नजर आए।
मैच के अंत में फैंस के लिए चिंताजनक खबर सामने आई। गुजरात की पारी के 19वें ओवर में दीपक चाहर की गेंद को रोकने के लिए धोनी ने डाइव लगाया। वह गेंद को नहीं रोक सके। गेंद राहुल तेवतिया के पैड से लगकर गई थी। गुजरात के खाते में लेग बाई के चार रन जुड़ गए। धोनी डाइव लगाने के बाद चोट से कराहते नजर आए। उन्होंने तुरंत ही अपना पैर पकड़ लिया। वह किसी तरह खड़े हो गए। कुछ देर धोनी परेशान नजर आए। उसके बाद उन्होंने विकेटकीपिंग जारी रखी।
फ्लेमिंग ने दी धोनी की चोट पर जानकारी
मैच के बाद सीएसके के मुख्य कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने धोनी की चोट पर अपडेट दिया। फ्लेमिंग ने कहा कि टूर्नामेंट से पहले धोनी के घुटने में दर्द हो रहा था। फ्लेमिंग ने कहा, ''प्री-सीजन के पूरे महीने में वह घुटने में दर्द की देखभाल कर रहे थे। आज सिर्फ ऐंठन थी। वह 15 साल पहले की तरह अब तेज नहीं हैं, लेकिन अभी भी महान कप्तान हैं। बल्ले के साथ भी वह अभी जबरदस्त हैं। वह अपनी सीमाओं को जानते हैं।''
धोनी ने की धमाकेदार बल्लेबाजी
उद्घाटन मैच से पहले भी धोनी को लेकर अलग-अलग खबरें सामने आई थीं। मीडिया रिपोर्ट्स में कहा जा रहा था कि धोनी चोट के कारण मुकाबले में नहीं खेल पाएंगे। हालांकि, ऐसा नहीं हुआ। वह मैदान पर उतरे। उन्होंने बल्लेबाजी करते हुए 200 की स्ट्राइक रेट से रन बनाए। वह 18वें ओवर की चौथी गेंद पर रवींद्र जडेजा के आउट होने के बाद क्रीज पर उतरे। उन्होंने आखिरी ओवर में जोशुआ लिटिल की गेंद पर एक छक्का और एक चौका लगाया। धोनी ने सात गेंद की पारी में नाबाद 14 रन बनाए। धोनी ने जब 20वें ओवर की तीसरी गेंद पर छक्का लगाया तो पूरा स्टेडियम झूम उठा।
धोनी ने रचा इतिहास
चेन्नई के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने इस मैच में एक बड़ी उपलब्धि भी हासिल की। उनके चेन्नई सुपरकिंग्स के लिए 200 छक्के पूरे हो गए। वह किसी एक टीम के लिए 200 छक्के लगाने वाले पांचवें बल्लेबाज बन गए हैं। इस मामले में क्रिस गेल शीर्ष पर हैं। उन्होंने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) के लिए 239 छक्के लगाए थे। एबी डिविलियर्स ने आरसीबी के लिए 238, कीरोन पोलार्ड ने मुंबई इंडियंस के लिए 223 और विराट कोहली ने आरसीबी के लिए 218 छक्के लगाए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।