विनोद कांबली ने 1998 में पुणे के होटल ब्लू डायमंड में बतौर रिसेस्पशनिस्ट काम करने वाली नोएला लुईस से पहली शादी की। 2010 में उन्होंने फैशन मॉडल एंड्रिया हिविट से शादी रचाई और हिंदू धर्म छोड़कर ईसाई धर्म अपना लिया। जून 2010 में कपल को बच्चा हुआ। दो साल पहले एंड्रिया के साथ मुंबई के मॉल में कथित पर छेड़खानी भी हुई थी।