झारखंड की इस्पात नगरी बोकारो में बांग्लादेश से लौटी जमात की एक महिला कोरोना वायरस संक्रमित मिली है जिसके साथ ही राज्य में अब इस महामारी के मरीजों की संख्या कुल तीन हो गई है। बोकारो के उपायुक्त मुकेश कुमार ने इस मरीज के कोरोना वायरस संक्रमित होने की पुष्टि की है।
इससे पहले रांची में निजामुद्दीन जमात से लौटी मलयेशिया की एक महिला और कोलकाता से लौटा हजारीबाग के विष्णुगढ़ का एक पुरुष कोरोना वायरस से संक्रमित पाया गया था। दोनों का यहां इलाज किया जा रहा है। बोकारो में पाई गई कोरोना वायरस संक्रमित महिला मरीज जिले के चंद्रपुरा प्रखंड के तेलो की निवासी है। उपायुक्त ने इसकी पुष्टि की है।
कुमार ने कहा, इस प्रखंड की तीन दंपत्तियां बांग्लादेश के ढाका में तब्लीगी जमात में शामिल होकर पंद्रह दिन पहले अपने घर लौटी थीं। तीनों दंपतियों की जांच कराई गई। तत्पश्चात उन्हें चास स्थित शैक्षणिक संस्थान जीजीईएस पृथक वास केंद्र में रखा गया था। उन्होंने बताया कि पिछले दिनों तीनों दंपतियों के नमूने जांच के लिए भेजे गए थे और एक महिला के कोरोना वायरस संक्रमित होने पुष्टि हुई।
उपयुक्त ने बताया कि महिला के संक्रमित पाए जाने के बाद तेलो गांव के सभी संदिग्ध लोगों की मेडिकल जांच कराई जा रही है और जिले की मेडिकल टीम तेलो पहुंच चुकी है। झारखंड में इस महमारी के अब तक जो तीन मरीज पाये गये हैं उनमें से रांची और बोकारो की दोनों महिलाएं तब्लीगी जमात से जुड़ी हुई हैं। तीसरा पुरुष मरीज पश्चिम बंगाल के आसनसोल से विवाह कार्यक्रम में शामिल होकर हजारीबाग लौटा था।
इस बीच कल रांची स्थित रिम्स में भी एक कोरोना संदिग्ध मरीज की मौत हो गयी लेकिन अभी उसकी पुष्टि नहीं हुई है। उसके शव को सुरक्षित रख कर उसका बलगम जांच के लिए भेजा गया है।