किशनपुर गांव के पास सड़क से करीब 15 मीटर दूर खेत में बाइक मिली है। मौके पर मिले खून के निशान से हत्या की आशंका जताई जा रही है। हालांकि काफी खोजबीन के बाद भी आसपास शव नहीं मिला। बाइक कानपुर देहात के बृजमोहन के नाम पंजीकृत है। पुलिस ने कानपुर देहात आरटीओ से संपर्क किया है।
किशनपुर गांव में बुधवार को मुख्य सड़क से करीब 15 मीटर दूर सरसों के खेत में लाल रंग की बाइक मिली। पास ही खून के निशान थे। एक जूता भी पड़ा मिला। वहां घिसटने के निशान भी देखे गए। ग्रामीणों ने बाइक चालक की हत्या कर शव गायब करने की आशंका जताते हुए पुलिस को सूचना दी।
मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की। काफी खोजबीन के बाद भी आसपास के इलाके में कहीं शव नहीं मिला। इसके बाद पुलिस बाइक को थाने ले गआई। कार्यवाहक थाना इंचार्ज ओमकार नाथ ने बताया कि बाइक पर लिखे नंबरों की पड़ताल की गई।
नंबर के आधार पर बाइक का पंजीयन कानपुर देहात के बृजमोहन के नाम है। ऐसे में पुलिस ने कानपुर देहात के सहायक संभागीय अधिकारी से जानकारी मांगी है। बृजमोहन के आवास का पूरा पता मिलने के बाद पुलिस आगे की जांच करेगी। कार्यवाहक थानाध्यक्ष का कहना है कि बाइक चालक की हत्या हुई है या दुर्घटना यह अभी स्पष्ट नहीं है। मामले की जांच की जा रही है।