चंडीगढ़। उड़न सिख मिल्खा सिंह के जीवन पर आधारित फिल्म ‘भाग मिल्खा भाग’ शुक्रवार को रिलीज होने वाली है। इससे एक दिन पहले चंडीगढ़ पहुंची स्टार कास्ट के साथ-साथ उड़न सिख मिल्खा सिंह ने भी इसका प्रोमो देखा। उन्होंने कहा कि इस फिल्म ने उनके बचपन से लेकर जवानी तक की सारी यादों को ताजा कर दिया। जब फिल्म बनाई जा रही थी तो उन्हें पता नहीं था कि उनके किरदार को इस कदर पेश किया जाएगा, लेकिन यह फिल्म देखने के बाद एक बार फिर उन्हें जवान होने का एहसास हो रहा है। यह फिल्म उनके परिवार को भी काफी पसंद आई।
सेक्टर-17 स्थित होटल में अमर उजाला से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि उन्हें फिल्माें का कोई शौक नहीं है। आखिरी बार वर्ष 1960 में फि ल्म देखी थे, जिसका अब नाम तक याद नहीं है। करीब 50 साल बाद अब उन्होंने अपने जीवन पर बनी फिल्म ‘भाग मिल्खा भाग’ देखी। लंदन में जब पहली बार इसका प्रोमो देखा तो इतने भावुक हो गए कि आधी फिल्म के दौरान ही आंखों से आंसू छलक पड़े। इस फिल्म में उनकी जिंदगी के पलाें को इस बेहतरीन अंदाज में दिखाया गया है कि वह उन पलों को याद कर अपने आप पर काबू नहीं रख पाए। यह देखकर खुद फरहान अख्तर ने अपनी जेब से रूमाल निकालकर उनके आंसू पोछे थे।
बच्चों के कहने पर इस फिल्म को हामी भरी
मिल्खा सिंह ने कहा कि उनके बेटे जीव मिल्खा सिंह को फिल्मों से काफी लगाव है। खासकर हिंदी फिल्में से...। प्रकाश मेहरा की फिल्म रंग दे बसंती... जीव को काफी पसंद आई और जब प्रकाश मेहरा भाग मिल्खा भाग... फिल्म बनाने का प्रस्ताव लेकर उनके पास आए तो उनके बेटे जीव और बेटी सोनिया के कहने पर ही उन्होंने प्रकाश मेहरा को यह फिल्म बनाने के लिए हां कर दी।
युवाओं को प्रोत्साहित करेगी यह फिल्म
मिल्खा सिंह ने कहा कि उनकी उम्र के लोग तो उनके बारे में जानते ही हैं, लेकिन यह फिल्म 30 वर्ष से कम उम्र वाले उन लोगों के लिए खास है जिन्हें उनकी लाइफ के बारे में पता नहीं है। इस फिल्म में 1947 से 1960 तक की उनकी जिंदगी के हर पल के बारे में बताया गया है। इस फिल्म में दिखाया जाएगा कि कैसे जिंदादिली के साथ खेलाें में हिस्सा लेते हए मेडल जीतकर अपने देश को हर हाल में आगे बढ़ाया है। उनकी ख्वाहिश है कि जिस तरह उन्होंने मेहनत कर देश का नाम रोशन किया है, उसी तरह देश में हजाराें मिल्खा सिंह उभरकर सामने आएं और अपने परिवार व देश का मान बढ़ाएं।