पढ़ें अमर उजाला ई-पेपर
कहीं भी, कभी भी।
*Yearly subscription for just ₹299 Limited Period Offer. HURRY UP!
चंडीगढ़। देश का 64वां गणतंत्र दिवस सिटी के लोगों के लिए खास सौगात लेकर आया। सेक्टर-17 स्थित परेड ग्राउंड में शनिवार को तिरंगा फहराने के बाद प्रशासक के सलाहकार केके शर्मा ने कई महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं। उन्होंने शहर के सभी बहादुरी पुरस्कार विजेता और उनके आश्रितों को मिलने वाली फाइनेंशियल ग्रांट में 50 फीसदी बढ़ोतरी करने का ऐलान किया। साथ ही प्रशासन के विभिन्न विभागों में अस्थायी तौर पर नियुक्त महिलाओं को वेतन के साथ 12 हफ्ते का मातृत्व अवकाश मिलने की भी घोषणा की। इसके अलावा उन्होंने शहर की ललित कला अकादमी, साहित्य और संगीत नाटक अकादमी को दी जाने वाली ग्रांट को भी दोगुना करने का ऐलान किया। इस बाबत जल्द ही नोटिफिकेशन जारी कर दिया जाएगा।
वहीं, चंडीगढ़ के डीआईजी आलोक कुमार को को जहां राष्ट्रपति पुलिस मेडल से नवाजा गया और पुलिस विभाग के 10 अधिकारियों और कर्मचारियों को पुलिस मेडल से सुशोभित किया गया। इसके अलावा विभिन्न क्षेत्रों में बेहतरीन कार्य करने वाले 12 लोगों को प्रशस्ति पत्र दिया गया।
शर्मा ने अपने भाषण में चंडीगढ़ शहर की बढ़ती तादाद के साथ डेवलेपमेंट प्रोग्राम को भी उसी रफ्तार से आगे बढ़ाने की बात कही और लोगों को बिजली, पानी, रोड और अन्य जरूरी सुविधाएं प्राथमिकता के आधार पर उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि शहर के 2031 मास्टर प्लान को तैयार करते हुए धरोहर और पर्यावरण जैसे पक्षों का पूरा ध्यान रखा जाएगा। मास्टर प्लान के लिए एक्सपर्ट हेरिटेज कमेटी भी बनाई गई है।
उन्होंने कहा कि शहर के अंदर बनी सभी रेलवे क्रासिंग को खत्म किया जाएगा। इसके अलावा अपराध रोकने के लिए भी कारगर उपाय किए जाएंगे। इस कड़ी में सेक्टर-19 में क्राइम एंड क्रिमनल ट्रैकिंग नेटवर्क एंड सिस्टम (सीसीटीएनएस) लांच किया जा चुका है।