{"_id":"54-14940","slug":"Chandigarh-14940-54","type":"story","status":"publish","title_hn":"पद्म अवार्ड की ओर ताकता रहा शहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पद्म अवार्ड की ओर ताकता रहा शहर
Chandigarh
Updated Mon, 28 Jan 2013 05:30 AM IST
चंडीगढ़। लगातार दूसरे साल चंडीगढ़ की झोली में कोई पद्म अवार्ड नहीं आया। शिक्षा, कला, साहित्य से लेकर चिकित्सा जगत में शहर में कई प्रख्यात लोगों के होने के बाद भी किसी को इस बार भी पद्म अवार्ड नहीं मिला सका। प्रशासन की लेटलतीफी के कारण इस बार भी पद्म पुरस्कार के लिए शहर के दो लोगों के नाम पर विचार ही नहीं हो सका। पद्म अवार्ड के नाम प्रस्तावित करने की अंतिम तिथि बीत जाने के लगभग डेढ़ माह बाद प्रशासन ने भारत सरकार के पास चंडीगढ़ से दो नाम भेजे। अंतिम तिथि 20 नवंबर थी जबकि प्रशासन ने नाम जनवरी के पहले सप्ताह में भेजे थे। पिछले साल भी शहर की झोली खाली रही थी।