चंडीगढ़। कांग्रेस कार्यालय पर केंद्रीय गृहमंत्री सुशील कुमार शिंदे का पुतला फूंकने जा रहे भाजपा के सैकड़ों कार्यकर्ताओं पर पुलिस ने वीरवार दोपहर जाकर लाठियां बरसाईं। बैरिकेडिंग तोड़ने की कोशिश कर रहे भाजपाइयों को खदेड़ने के लिए पुलिस ने वाटर कैनन से पानी की बौछार छोड़ी तो प्रदेश अध्यक्ष संजय टंडन और पार्षदों समेत कार्यकर्ता तितर-बितर हो गए। वाटर कैनन की चपेट आकर डीएसपी बीएस नेगी भी बीच सड़क पर गिर पड़े। केंद्रीय गृह मंत्री सुशील कुमार शिंदे के आतंकवाद पर दिए गए आपत्तिनजक बयान के खिलाफ भाजपा ने वीरवार को प्रदेश अध्यक्ष संजय टंडन के नेतृत्व में प्रदर्शन किया। बाद में 286 भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने गिरफ्तारी दी। पुलिस के अनुसार, भाजपाइयों द्वारा पुलिस पर पथराव भी किया गया। इससे पहले भाजपा कार्यकर्ता वीरवार सुबह प्रदेश कार्यालय कमलम सेक्टर-33 में एकत्र हुए और सेक्टर-35 के कांग्रेस भवन की ओर मार्च शुरू कर दिया। सेक्टर-34 के पुलिस स्टेशन से कुछ गज की दूरी पर रेडियो स्टेशन के पास पुलिस ने बैरिकेड लगाकर रोक दिया। भाजपा कार्यकर्ता मानने को तैयार नहीं थे। चेतावनी देने पर नहीं मानने पर पुलिस ने वाटर कैनन का प्रयोग किया और फिर लाठीचार्ज कर दिया। भाजपा चंडीगढ़ द्वारा कांग्रेस भवन सेक्टर 35 का घेराव करने की घोषणा के बाद बुधवार रात ही धारा 144 लगा दी गई थी। ये हुए चोटिल... लाठीचार्ज में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय टंडन, महासचिव और पार्षद सतिन्द्र सिंह के अलावा गुरप्रीत ढिल्लों, अमित मिश्रा, मनीष भसीन, मुकेश शर्मा, बलदेव सहाय, अमित राणा चोटिल हुए। ये हुए शामिल... प्रदर्शन में रघुवीर लाल अरोड़ा, देशराज गुप्ता, हीरा नेगी, बीके सूद, देवेंद्र औलख, अरुण सूद, रामवीर भट्टी, गिरधारी लाल जिंदल, रमेश कुमार निक्कू, प्रेम कौशिक, चंद्रशेखर, रविकांत शर्मा, देवी सिंह, शक्तिप्रकाश देवशाली, बीसी पुरी, संतोष मिश्रा, गजेंद्र शर्मा, रूपिंद्र सिंह, कमला शर्मा, पुरुषोत्तम महाजन, माता राम धीमान, महेश इंद्र सिंह सिद्धू, आशा जसवाल, राजिंद्र कौर रत्तू, राजेश गुप्ता बिट्टू, सौरभ जोशी, सत्यवान शेरा, डा. एपी सांवरिया, सरदारी लाल ठाकुर, बलजीत सिद्धू, हाजी खुर्शीद, जगतार जग्गा, सुखविंदर सुखी, श्याम लाल, पुष्पा राठौर, रूबी गुप्ता, स्वराज उपाध्याय आदि मौजूद थे।
चंडीगढ़। कांग्रेस कार्यालय पर केंद्रीय गृहमंत्री सुशील कुमार शिंदे का पुतला फूंकने जा रहे भाजपा के सैकड़ों कार्यकर्ताओं पर पुलिस ने वीरवार दोपहर जाकर लाठियां बरसाईं। बैरिकेडिंग तोड़ने की कोशिश कर रहे भाजपाइयों को खदेड़ने के लिए पुलिस ने वाटर कैनन से पानी की बौछार छोड़ी तो प्रदेश अध्यक्ष संजय टंडन और पार्षदों समेत कार्यकर्ता तितर-बितर हो गए। वाटर कैनन की चपेट आकर डीएसपी बीएस नेगी भी बीच सड़क पर गिर पड़े।
विज्ञापन
केंद्रीय गृह मंत्री सुशील कुमार शिंदे के आतंकवाद पर दिए गए आपत्तिनजक बयान के खिलाफ भाजपा ने वीरवार को प्रदेश अध्यक्ष संजय टंडन के नेतृत्व में प्रदर्शन किया। बाद में 286 भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने गिरफ्तारी दी। पुलिस के अनुसार, भाजपाइयों द्वारा पुलिस पर पथराव भी किया गया।
इससे पहले भाजपा कार्यकर्ता वीरवार सुबह प्रदेश कार्यालय कमलम सेक्टर-33 में एकत्र हुए और सेक्टर-35 के कांग्रेस भवन की ओर मार्च शुरू कर दिया। सेक्टर-34 के पुलिस स्टेशन से कुछ गज की दूरी पर रेडियो स्टेशन के पास पुलिस ने बैरिकेड लगाकर रोक दिया। भाजपा कार्यकर्ता मानने को तैयार नहीं थे। चेतावनी देने पर नहीं मानने पर पुलिस ने वाटर कैनन का प्रयोग किया और फिर लाठीचार्ज कर दिया। भाजपा चंडीगढ़ द्वारा कांग्रेस भवन सेक्टर 35 का घेराव करने की घोषणा के बाद बुधवार रात ही धारा 144 लगा दी गई थी।
ये हुए चोटिल...
लाठीचार्ज में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय टंडन, महासचिव और पार्षद सतिन्द्र सिंह के अलावा गुरप्रीत ढिल्लों, अमित मिश्रा, मनीष भसीन, मुकेश शर्मा, बलदेव सहाय, अमित राणा चोटिल हुए।
ये हुए शामिल...
प्रदर्शन में रघुवीर लाल अरोड़ा, देशराज गुप्ता, हीरा नेगी, बीके सूद, देवेंद्र औलख, अरुण सूद, रामवीर भट्टी, गिरधारी लाल जिंदल, रमेश कुमार निक्कू, प्रेम कौशिक, चंद्रशेखर, रविकांत शर्मा, देवी सिंह, शक्तिप्रकाश देवशाली, बीसी पुरी, संतोष मिश्रा, गजेंद्र शर्मा, रूपिंद्र सिंह, कमला शर्मा, पुरुषोत्तम महाजन, माता राम धीमान, महेश इंद्र सिंह सिद्धू, आशा जसवाल, राजिंद्र कौर रत्तू, राजेश गुप्ता बिट्टू, सौरभ जोशी, सत्यवान शेरा, डा. एपी सांवरिया, सरदारी लाल ठाकुर, बलजीत सिद्धू, हाजी खुर्शीद, जगतार जग्गा, सुखविंदर सुखी, श्याम लाल, पुष्पा राठौर, रूबी गुप्ता, स्वराज उपाध्याय आदि मौजूद थे।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।