पढ़ें अमर उजाला ई-पेपर
कहीं भी, कभी भी।
*Yearly subscription for just ₹299 Limited Period Offer. HURRY UP!
चंडीगढ़। ताज होटल में वीरवार को आयोजित गॉडफ्रे फिलिप्स ब्रेवरी अवार्ड्स के दौरान हिमाचल के ऊना की संस्था हिमोत्तकर्ष साहित्य संस्कृति एवं जन कल्याण परिषद को अमोदिनी अवार्ड से सम्मानित किया गया। संस्था ने महिला सशक्तीकरण के लिए काफी काम किए हैं। इस मौके पर संस्था के प्रदेश अध्यक्ष कंवर हरि सिंह, महासचिव पूरन लाल शर्मा और प्रोमिला कंवर खासतौर पर उपस्थित रही।
कंवर हरि सिंह ने बताया कि उनकी संस्था 38 साल से महिलाओं और बच्चों के उत्थान के लिए प्रयास करती आ रही है। संस्था द्वारा ऊना जिले में एक पोस्ट ग्रेजुएट गर्ल्स कॉलेज भी खोला गया है, जिसमें हर साल सैकड़ों छात्राओं को मुफ्त शिक्षा और किताबें दी जाती हैं। इसके अलावा कॉलेज में छात्रावास भी बनाया गया है, जिसमें 24 लड़कियों के ठहरने से लेकर उनके खाने-पीने व अन्य खर्चों आदि का खास प्रबंध किया गया है।