पढ़ें अमर उजाला ई-पेपर
कहीं भी, कभी भी।
*Yearly subscription for just ₹299 Limited Period Offer. HURRY UP!
चंडीगढ़। सेक्टर-43 बस स्टैंड पर एक युवती से छेड़छाड़ के मामले में सिविल जज टीपीएस रंधावा की अदालत में वीरवार को चश्मदीद के बयान दर्ज हुए। चश्मदीद ने दोनों आरोपी वकीलों के खिलाफ बयान दिए।
चश्मदीद सतवीक ने अदालत को बताया कि वह अपने दोस्त की बहन को लेने बस स्टैंड गया था। वहां पर नशे में धुत वकील बलकार सिंह और परमजीत सिंह छेड़छाड़ कर रहे थे। जब उसने हटाने की कोशिश की तो वकीलों ने उसकी पिटाई की थी। अदालत ने चश्मदीद का बयान दर्ज करने के बाद मामले की अगली सुनवाई 16 फरवरी को होगी।
दायर मामला 23 अगस्त 2012 का है। चंडीगढ़ निवासी एक युवती जालंधर से अपने घर आ रही थी। बस में बैठे वकील बलकार सिंह और परमजीत सिंह ने उसके साथ छेड़छाड़ की। सेक्टर-43 बस स्टैंड पर पहुंचकर वकीलों ने फिर शारीरिक छेड़छाड़ की। युवती के भाई का दोस्त उसे छुटवाने लगा तो वकीलों ने उसकी भी पिटाई कर घायल कर दिया था। सेक्टर-43 बस स्टैंड चौकी की पुलिस ने मौकेपर पहुंचकर छेड़छाड़ और मारपीट करने के आरोपी दोनाें वकीलों पर मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया था।