मोहाली। पंजाब सरकार ने भविष्य की जरूरतों को देखते हुए 25 साल का विजन पेपर तैयार किया है। 2014 में पंजाब पहला राज्य होगा जहां सभी शहर फोर और सिक्स लेन सड़कों से जुड़ेंगे। यह ऐलान पंजाब के उप मुख्यमंत्री सुखबीर बादल ने बुधवार को किया। वे सरकारी कालेज ग्राउंड में आयोजित स्वतंत्रता दिवस समागम में राष्ट्रीय ध्वज फहराने के बाद लोगों को संबोधित कर रहे थे।
बादल ने कहा कि मोहाली एयरपोर्ट का काम मल्टीनेशनल कंपनी एलएंडटी को दिया गया है। एयरपोर्ट टर्मिनल 16 महीने में तैयार हो जाएगा। सरकार ने लुधियाना एयरपोर्ट का विस्तार करने के लिए जमीन एक्वायर कर ली है। एयरपोर्ट में स्टेट-ऑफ-द-आर्ट लैंडिंग उपकरण भी इंस्टॉल हो गए हैं। जल्द ही बोइंग-320 विमान भी लुधियाना में लैंड कर सकेंगे। बठिंडा एयरपोर्ट से भी अगले महीने डोमेस्टिक फ्लाइट शुरू हो जाएंगी। केंद्र सरकार से आदमपुर एयर बेस से सिविल फ्लाइट शुरू करने के लिए भी संपर्क किया गया है। यह प्रोजेक्ट तैयार होने के बाद पंजाब देश का पहला राज्य होगा, जहां साठ किलोमीटर पर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे होंगे। सुखबीर ने दावा किया कि अगले साल तलवंडी साबो, राजपुरा, गोइंदवाल साहिब थर्मल प्लांट का काम पूरा होने के बाद राज्य पॉवर सरप्लस बन जाएगा। नारकोटिक माफिया पर सरकार लगाम कसेगी। उन्होंने कहा कि वे राज्य छोड़ दें वरना उन्हें सलाखों के पीछे डाला जाएगा और उनकी संपत्ति की नीलामी होगी।