विज्ञापन
Hindi News ›   Chandigarh ›   Winter fun in summer, temperature @ 25.9 degree Celsius

Chandigarh Weather: मई में सर्दी का मजा उठा रहे चंडीगढ़िये, बरसात ने बढ़ते तापमान को रोका, जानें आगे का हाल

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: चंडीगढ़ ब्यूरो Updated Thu, 01 Jun 2023 01:56 AM IST
सार

चंडीगढ़ के मौसम में इस वर्ष पिछले कई साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। इस बार का मई महीना पिछले 13 साल में सबसे ठंडा रहा है। पिछले साल की तरह इस बार भी मानसून 30 जून के बाद दस्तक दे सकता है। मौसम विभाग ने इसकी संभावना व्यक्त की है। इस बार भी वर्षा सामान्य रहने का ही पूर्वानुमान है।

Winter fun in summer, temperature @ 25.9 degree Celsius
चंडीगढ़ में बरसात - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।

विस्तार
Follow Us

भीषण गर्मी के दिनों में चंडीगढ़ के लोग सर्दी का आनंद ले रहे हैं। बुधवार को शहर का अधिकतम तापमान 25.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 13.3 डिग्री सेल्सियस कम रहा। न्यूनतम तापमान भी सामान्य से 4.5 डिग्री गिर गया। तापमान में इस बड़ी गिरावट के पीछे कारण बुधवार को सुबह-शाम और रात को हुई बारिश है।



मौसम के इस बदलाव से लोगों को गर्मी से काफी राहत मिली है। लोग शाम के समय सुखना लेक व रोज गार्डन में परिवार के साथ मौसम का आनंद लेने के लिए निकल रहे हैं। बुधवार को पूरे दिन सूर्य देव के दर्शन नहीं हुए। सुबह से ही शहर में बादल छाए रहे। साढ़े 8 बजे के करीब जोरदार बारिश भी हुई, लेकिन कुछ ही देर बाद बारिश रुक गई। शाम को साढ़े तीन बजे के करीब अचानक शहर में काले बादल छा गए और बारिश होने लगी। रात में भी कुछ इलाकों में बूंदाबांदी हुई है। हालांकि, गर्मी से मिली राहत अब ज्यादा दिन नहीं रहने वाली है और तीन जून से शहर के तापमान में बढ़ोतरी होनी शुरू हो जाएगी। इसके बाद बारिश की संभावना नहीं है। 


यह भी पढ़ें: Chandigarh: ऑफलाइन सेवाओं के लिए आज से समय मिलेगा कम, RLA में ऑनलाइन सेवाओं को ही प्राथमिकता

इस बार ढाई गुना ज्यादा हुई बारिश
बुधवार को सुबह साढ़े 8 बजे से शाम साढ़े 5 बजे के बीच शहर में 4.9 एमएम बारिश हुई है। वहीं मंगलवार सुबह साढ़े 8 बजे से बुधवार सुबह साढ़े 8 बजे के बीच 13.4 एमएम पानी गिरा है। इस वर्ष एक मार्च से लेकर बुधवार शाम साढ़े पांच बजे तक कुल 217.1 एमएम बारिश हुई है। ये औसत से 263 फीसदी ज्यादा है। मौसम में आया बदलाव पश्चिमी विक्षोभ की वजह से हुआ है, जो औसत से दोगुना चंडीगढ़ और पंजाब-हरियाणा के इलाकों में सक्रिय रहा है। मौसम विभाग के अनुसार मई महीने में बारिश भी काफी ज्यादा हुई है। मई माह में औसतन 22.7 एमएम बारिश होती है लेकिन इस बार करीब पांच गुना ज्यादा 110 एमएम पानी गिरा है।

पिछले 13 साल में सबसे ठंडा रहा है मई
शहर के मौसम में इस वर्ष पिछले कई साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। इस बार का मई महीना पिछले 13 साल में सबसे ठंडा रहा है। मई माह का औसतन तापमान 38 से 40 डिग्री के बीच माना जाता है, लेकिन इस बार 35.4 डिग्री रहा है, जो औसत से करीब चार डिग्री कम है। बारिश भी सामान्य से करीब पांच गुना ज्यादा हुई है।

अगले पांच दिनों का तापमान
तारीख            अधिकतम तापमान          न्यूनतम तापमान
01 जून                 30                           23
02 जून                 20                           22
03 जून                 34                           23
04 जून                 35                           23
05 जून                 37                           24
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Independence day

अतिरिक्त ₹50 छूट सालाना सब्सक्रिप्शन पर

Next Article

फॉन्ट साइज चुनने की सुविधा केवल
एप पर उपलब्ध है

app Star

ऐड-लाइट अनुभव के लिए अमर उजाला
एप डाउनलोड करें

बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही
X
Jobs

सभी नौकरियों के बारे में जानने के लिए अभी डाउनलोड करें अमर उजाला ऐप

Download App Now

अपना शहर चुनें और लगातार ताजा
खबरों से जुडे रहें

एप में पढ़ें

क्षमा करें यह सर्विस उपलब्ध नहीं है कृपया किसी और माध्यम से लॉगिन करने की कोशिश करें

Followed

Reactions (0)

अब तक कोई प्रतिक्रिया नहीं

अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करें