चंडीगढ़। सेक्टर-33 स्थित टैरेस गार्डन में तीन दिवसीय आयोजन से पहले ही पंचकूला ने दबदबा कायम कर लिया। पंचकूला के सेक्टर-4 से आए एससी राजपाल ने किंग ऑफ द शो, सेक्टर-20 से आए संजय थरेजा और उनकी पत्नी डॉ. रजनी थरेजा ने प्रिंस ऑफ द शो और क्वीन ऑफ द शो का खिताब अपने नाम किया। वहीं, सेक्टर-8 से आए विरेंदर शर्मा ने बेस्ट फ्लॉवर ऑफ द शो का खिताब जीता।
चंडीगढ़ के खाते में सिर्फ एक ही खिताब आया। सेक्टर-1 स्थित चंडीगढ़ क्लब ने प्रिंसेस ऑफ द शो का खिताब जीता। तीन दिवसीय गुलदाउदी शो में शुक्रवार से लोगों को फूलों की सजावट और गुलदाउदी के फूलों की खूबसूरती निहार सकेंगे। इस बार गुलदाउदी शो में नौ हजार गमले सजाए गए हैं। इसमें लगभग 270 प्रजातियों के गुलदाउदी के फूल लगाए गए हैं। इस साल निगम ने कुछ नई प्रजातियों को भी शामिल किया है। लोगों को यहां तीन दिन तक फूलों से बने ऊंट, नाव, मोर, गाय, जिराफ, शेर सहित कई आकृतियां बनाई गई हैं। इस आयोजन में प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के लिए लगभग 500 से ज्यादा लोगों ने आवेदन किया था।
बॉक्स
इस तरह रहा विभिन्न श्रेणियों में परिणाम
श्रेणी- विजेता
क्लास ए- काश्वी शर्मा, सेक्टर-30
क्लास बी- डायरेक्टर पीजीआई
क्लास सी 1- संजय थरेजा, सेक्टर-20 पंचकूला
क्लास डी- एसई हॉर्टीकल्चर पीडब्ल्यूडी बीएंडआर सेक्टर-33