फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   kisan credit card news in hindi: Nirmala sitharaman announces scheme for farmers

kisan credit card : 2.5 करोड़ किसानों को दी जाएगी किसान क्रेडिट कार्ड के जरिए मदद  

Thu, 14 May 2020 06:29 PM IST
Amit Mandal बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Amit Mandal Updated Thu, 14 May 2020 06:29 PM IST
सार

  • वित्त मंत्रालय की प्रेस कांफ्रेंस में आज फोकस मुख्य रूप से किसानों और प्रवासी मजदूरों पर रहा 
  • 2.5 लाख किसानों को किसान क्रेडिट कार्ड से मदद देने की बात कही गई
  • मनरेगा के तहत सभी मजदूरों को एकसमान वेतन देने की व्यवस्था तैयार करने का एलान

विज्ञापन
kisan credit card news in hindi: Nirmala sitharaman announces scheme for farmers
किसान क्रेडिट कार्ड - फोटो : ANI

विस्तार

वित्त मंत्रालय की प्रेस कांफ्रेंस में आज निर्मला सीतारमण का फोकस मुख्य रूप से किसानों और प्रवासी मजदूरों पर रहा। दोनों वर्गों के लिए उन्होंने कई राहतों का एलान किया। जहां किसानों को किसान क्रेडिट कार्ड से मदद देने की बात कही, वहीं मनरेगा के तहत सभी मजदूरों को एकसमान वेतन देने की व्यवस्था तैयार करने की भी बात कही।  

विज्ञापन


विज्ञापन


वित्त मंत्री ने कहा कि किसानों को मदद देने के लिए 25 लाख नए किसान क्रेडिट कार्ड को मंजूरी दी गई है। उन्होंने कहा कि 2.5 करोड़ किसानों को किसान क्रेडिट कार्ड के जरिए मदद दी जाएगी। इस योजना में मछुआरे और पशुपालकों को भी शामिल किया जाएगा। इन्हें कुल दो लाख करोड़ रुपये की मदद मिलेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

उन्होंने कहा कि तीन माह लोन मोरेटोरियम सुविधा के साथ तीन करोड़ किसानों ने कुल 4.22 लाख करोड़ रुपये के कृषि कर्ज के लिए आवेदन किया। किसानों को ब्याज पर सहायता दी गई है। 

इस दौरान वित्त मंत्री ने कहा कि मनरेगा के तहत 13 मई तक रोजाना 14.62 करोड़ रोजगार सृजित किए गए। औसत मजदूरी को 182 रुपये से बढ़ाकर 202 रुपये किया गया। हम न्यूनतम मजदूरी में भेदभाव खत्म करेंगे। ये पूरे देश में एक जैसा हो, ये कोशिश करेंगे। वेतन देने के तरीके को सरलीकृत किया जाएगा।
    
सभी मजदूरों को न्यूनतम वेतन देने की कोशिश होगी। अपने राज्यों में लौटे मजदूरों को काम दिया गया। 2.33 करोड़ कामगारों को 1.87 लाख पंचायतों में काम दिया गया। श्रमिकों का कल्याण सरकार के एजेंडे में सबसे ऊपर है। 

 

kisan credit card, Nirmala sitharaman, Anurag thakur, scheme for farmers,
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed