लोकप्रिय और ट्रेंडिंग टॉपिक्स

विज्ञापन
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Adani: Adani's wealth decreased after Hindenburg's report, slipped from fourth to seventh place in Forbes list

Adani: हिंडनबर्ग की रिपोर्ट के बाद अदाणी की संपत्ति घटी, फाेर्ब्स की लिस्ट में चौथे से सातवें स्थान पर खिसके

बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विवेक दास Updated Fri, 27 Jan 2023 07:05 PM IST
सार

Adani in Forbes Real Time Billionaire Index: दुनिया के शीर्ष अरबपतियों की लिस्ट में फ्रांस के अरबपति बर्नार्ड अर्नाल्ट 215 अरब डॉलर की नेट वर्थ के साथ पहले नंबर पर बने हुए हैं। दूसरे नंबर पर टेस्ला के सीईओ एलन मस्क हैं उनकी संपत्ति 170.1 अरब डॉलर है।

गौतम अदाणी
गौतम अदाणी - फोटो : Instagram/gautam.adani

विस्तार

भारत के सबसे अमीर कारोबारी गौतम अदाणी की संपत्ति में बीते दो दिनों में बड़ी गिरावट दर्ज की गई है। दुनिया के अमीरों की लिस्ट में टॉप 5 की सूची से भी बाहर हो गए हैं। फोर्ब्स रियलटाइम बिलेनियर की लिस्ट में वे चौथे स्थान से खिसककर सातवें स्थान पर पहुंच गए हैं। फिलहाल उनकी संपत्ति 22.6 अरब डॉलर कम होकर 96.6 अरब डॉलर पर पहुंच गई है। अदाणी की संपत्ति में यह गिरावट हिंडनबर्ग रिसर्च की रिपोर्ट सामने आने के बाद दर्ज की गई है। रिपोर्ट में अदाणी समूह के बहीखातों में गड़बड़ी की बात कही गई है।

दुनिया के शीर्ष अरबपतियों की लिस्ट में फ्रांस के अरबपति बर्नार्ड अर्नाल्ट 215 अरब डॉलर की नेट वर्थ के साथ पहले नंबर पर बने हुए हैं। दूसरे नंबर पर टेस्ला के सीईओ एलन मस्क हैं उनकी संपत्ति 170.1 अरब डॉलर है। अमेजन के सह-संस्थापक जेफ बेजोस 122.4 अरब डॉलर की नेटवर्थ के साथ फोर्ब्स के रियलटाइम बिलेनियर इंडेक्स में तीसरे स्थान पर बने हुए हैं। भारत के दूसरे सबसे अमीर उद्योगपति मुकेश अंबानी दुनिया के अमीर लोगों की फोर्ब्स लिस्ट में 83.6 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ 10वें नंबर पर हैं।

अदाणी एंटरप्राइजेज का शेयर 18.5% तक लुढका, समूह के सभी 10 शेयर फिसले

हिंडनबर्ग की ओर से जारी रिपोर्ट का अदाणी समूह के शेयरों पर प्रतिकूल असर पड़ा। समूह के सभी दस शेयर शुक्रवार को गिरावट के साथ बंद हुए। फोर्ब्स के रियलटाइम इंडेक्स के अनुसार समूह के मुखिया गौतम अदाणी दुनिया के सबसे अमीर लोगों की सूची में चौथे स्थान से फिसलकर सातवें नंबर पर आ गए हैं। शुक्रवार को अदाणी समूह की फ्लैगशिप कंपनी अदाणी एंटरप्राइजेज के शेयरों में 18.5% गिरावट दर्ज की गई और यह 2762.15 रुपये के लेवल पर बंद हुआ। इसके अलावा अदाणी टोटल गैस के शेयरों में 20% तक की गिरावट दर्ज की गई। अदाणी पावर के शेयर 5%, अदाणी विल्मार के शेयर 5% और एनडीटीवी के शेयर 4.99% की गिरावट दर्ज के साथ लोअर सर्किट लगाकर बंद हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Budget 2022 से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

;