Hindi News ›   Bihar ›   body of Rinku Devi of Ramgarh found in suspicious condition on Chhapra Chainwa railway track

Bihar: दहेज की आग में बुझी एक मां की जिंदगी, रेलवे ट्रैक पर मिला रिंकू देवी का कटा-फटा शव

Sun, 19 Apr 2026 09:46 AM IST
सारण ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सारण
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सारण Published by: सारण ब्यूरो Updated Sun, 19 Apr 2026 09:46 AM IST
सार

Bihar: छपरा जिले के चैनवा रेलवे ट्रैक के पास सिवान के रामगढ़ की रिंकू देवी का कटा-फटा शव संदिग्ध हालत में बोरे में बंधा मिला, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई। परिजनों ने दहेज के लिए हत्या कर शव को रेलवे ट्रैक पर फेंकने का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है, जबकि सभी आरोपी फरार बताए जा रहे हैं।

body of Rinku Devi of Ramgarh found in suspicious condition on Chhapra Chainwa railway track
मृतक महिला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

    छपरा के चैनवा थाना क्षेत्र के रामगढ़ गांव की एक युवती रिंकू देवी का बेरहमी से कटा-फटा शव शनिवार देर रात चैनवा रेलवे ट्रैक के पास बोरियों में बंधा हुआ मिला, जिससे पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। मृतका की उम्र लगभग 30 वर्ष थी। मृतका के परिजनों ने बताया कि शादी के बाद से ही उसके ससुराल वाले मृतका को दहेज के लिए प्रताड़ित करते थे। 



    हत्या कर शव को छिपाने की कोशिश 
    परिजनों ने आरोप लगाया है कि पहले रिंकू देवी की हत्या की गई, उसके बाद सबूत मिटाने के लिए शव को काटकर टुकड़ों में कर दिया गया। घटनास्थल पर उसका कटा हुआ हाथ भी मिला है, जो मामले की गंभीरता को और बढ़ाता है। आरोप है कि शव को बोरे में भरकर किसी वाहन की डिक्की में लाया गया और रेलवे ट्रैक पर फेंक दिया गया, ताकि इसे ट्रेन दुर्घटना का रूप दिया जा सके, लेकिन यह साजिश सफल नहीं हो सकी। मौके से दुपट्टा और कटा हुआ हाथ भी बरामद हुआ है। रिंकू देवी की शादी मिथलेश पांडे से हुई थी।

    विज्ञापन

    दहेज के लिए किया जा रहा था परेशान 
    परिजनों के अनुसार, शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष द्वारा दहेज को लेकर लगातार प्रताड़ित किया जा रहा था। खासकर मोटरसाइकिल की मांग को लेकर बार-बार मारपीट की जाती थी। कई बार पंचायत भी हुई, लेकिन मामला नहीं सुलझा। पिता ने बताया कि ससुराल पक्ष बार-बार कहता था कि जो मोटरसाइकिल लड़के को मिला है, वही हमें चाहिए। विरोध करने पर रिंकू देवी को जान से मार दिया गया।
    विज्ञापन

    ये भी पढ़ें:  चिराग पासवान का गाना बजते ही शादी का जश्न बना जंग का मैदान, दो समुदायों में हुई पत्थरबाजी, कई लोग घायल

    दो बच्चों के सिर से उठा मां का साया
    रिंकू देवी अपने पीछे एक बेटा और एक बेटी छोड़ गई है। घटना के बाद पूरे परिवार में कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का आरोप है कि पुलिस शुरुआत में इसे सामान्य रेल हादसा बताकर मामले को दबाने की कोशिश कर रही थी, लेकिन दबाव के बाद शव बरामद किया गया। इस घटना ने पुलिस की कार्यशैली पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। फिलहाल सभी आरोपी फरार हैं और अब तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।

    विज्ञापन

    Followed