Hindi News ›   Bihar ›   Skull recovered from drain, murder of youth who went missing 2 years ago solved gopalganj bihar news

Bihar News: गोपालगंज में नाले से मिला नरमुंड, दो साल से लापता था युवक, बेरहमी से हत्या का हुआ खुलासा

Sat, 18 Apr 2026 07:14 PM IST
सारण ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोपालगंज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोपालगंज Published by: सारण ब्यूरो Updated Sat, 18 Apr 2026 07:14 PM IST
सार

Bihar News: गोपालगंज के सासामुसा बाजार में एनएच-27 किनारे एक नाले से पुलिस ने नरमुंड बरामद किया, जो दो साल से लापता चंदन कुमार का बताया जा रहा है। दो संदिग्धों की गिरफ्तारी और कबूलनामे के बाद यह मामला गुमशुदगी से हत्याकांड में बदल गया।  

Skull recovered from drain, murder of youth who went missing 2 years ago solved gopalganj bihar news
मृतक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

    गोपालगंज जिले के कुचायकोट थाना क्षेत्र के सासामुसा बाजार में उस वक्त सनसनी फैल गई, जब राष्ट्रीय राजमार्ग 27 के किनारे बने एक पक्के नाले से पुलिस ने एक नरमुंड बरामद किया। शुरुआती जांच और स्थानीय दावों के अनुसार, यह नरमुंड सासामुसा निवासी चंदन कुमार का बताया जा रहा है, जो पिछले दो वर्षों से संदिग्ध परिस्थितियों में लापता था। पुलिस की इस कार्रवाई ने दो साल पुराने एक रहस्यमयी लापता मामले को अब हत्याकांड की दिशा में मोड़ दिया है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    गिरफ्तारी के बाद हुआ चौंकाने वाला खुलासा

    मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस ने इस मामले में दो संदिग्धों को हिरासत में लेकर कड़ाई से पूछताछ की थी। आरोपितों ने पुलिस के सामने अपना जुर्म कबूल करते हुए उस स्थान की शिनाख्त की, जहां उन्होंने शव को ठिकाने लगाया था। उनकी निशानदेही पर ही पुलिस की टीम सासामुसा बाजार स्थित पक्के नाले के पास पहुंची। घंटों की मशक्कत के बाद पुलिस ने नाले की गंदगी के बीच से वह नरमुंड बरामद किया, जिसे देखकर इलाके में हड़कंप मच गया।

    जेसीबी से अवशेषों की तलाश जारी
    पुलिस केवल नरमुंड मिलने पर ही नहीं रुकी है। आशंका जताई जा रही है कि शरीर के अन्य हिस्से भी इसी नाले में दफन हो सकते हैं। इसे देखते हुए जेसीबी मशीन को मौके पर बुलाया गया है। नाले की गहराई और गाद को खंगालकर नरकंकाल के अन्य अवशेषों की तलाश की जा रही है। पुलिस की फॉरेंसिक टीम को भी साक्ष्य जुटाने के लिए लगाया गया है।

    क्या है पूरा मामला?
    मृतक युवक चंदन कुमार करीब दो वर्ष पूर्व घर से अचानक लापता हो गया था। परिजनों ने काफी खोजबीन की और थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट भी दर्ज कराई थी, लेकिन लंबे समय तक पुलिस के हाथ खाली रहे। अब, दो साल बाद आरोपितों की गिरफ्तारी ने इस पूरी गुत्थी को सुलझा दिया है। परिजनों का आरोप है कि चंदन की हत्या कर साक्ष्य मिटाने की नीयत से उसे नाले में फेंक दिया गया था।

    ये भी पढ़ें: 'गजवा-ए-हिंद' की साजिश नाकाम, कटिहार के युवक को दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने किया गिरफ्तार

    पुलिस की कार्रवाई और आगे की जांच
    इस घटना के बाद से सासामुसा इलाके के लोगों में काफी आक्रोश है। स्थानीय लोग चंदन के लिए न्याय और दोषियों को जल्द से जल्द फांसी की सजा देने की मांग कर रहे हैं। फिलहाल, भारी पुलिस बल की तैनाती के बीच नाले की सफाई और सर्च ऑपरेशन जारी है।

    विज्ञापन

    Followed