{"_id":"69f4708999c2666a8a064c8e","slug":"in-gopalganj-the-grooms-mother-fell-while-dancing-during-the-ceremony-turning-the-celebrations-into-mourning-bihar-news-saran-news-c-1-1-noi1232-4230529-2026-05-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar: जिस घर से निकलनी थी बारात, वहां पसरा मातम, गोपालगंज में मटकोड़ के दौरान नाचते-नाचते गिरी दूल्हे की मां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar: जिस घर से निकलनी थी बारात, वहां पसरा मातम, गोपालगंज में मटकोड़ के दौरान नाचते-नाचते गिरी दूल्हे की मां
Fri, 01 May 2026 03:25 PM IST
सारण ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोपालगंज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोपालगंज
Published by: सारण ब्यूरो
Updated Fri, 01 May 2026 03:25 PM IST
सार
Bihar: बिहार के गोपालगंज जिले के विजयीपुर प्रखंड के पटखौली गांव में शादी की खुशियां उस वक्त मातम में बदल गईं जब ‘मटकोड़’ रस्म के दौरान दूल्हे की मां अचानक नाचते-नाचते जमीन पर गिर पड़ीं और उनकी मौत हो गई। डॉक्टरों के अनुसार प्राथमिक कारण हार्ट अटैक बताया जा रहा है। इस घटना के बाद शादी की सभी रस्में रोक दी गईं और परिवार अंतिम संस्कार की तैयारियों में जुट गया है।
मृतका के घर की तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
नियति का क्रूर मजाक कहें या महज एक दुखद संयोग, बिहार के गोपालगंज जिले से एक ऐसी घटना सामने आई है जिसने न केवल एक परिवार की खुशियां छीन लीं, बल्कि पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है। जिले के विजयीपुर प्रखंड स्थित पटखौली गांव में एक शादी समारोह के दौरान दूल्हे की मां की अचानक मौत हो गई। जिस घर से गाजे-बाजे के साथ बारात निकलने वाली थी, वहां अब चीख-पुकार और मातम का सन्नाटा पसरा है।
क्या है पूरा मामला?
पटखौली गांव निवासी बुधन बैठा के घर में बेटे की शादी को लेकर उत्साह का माहौल था। शुक्रवार की सुबह शादी की एक महत्वपूर्ण रस्म 'मटकोड़' का आयोजन किया जा रहा था। परंपरा के अनुसार, घर की महिलाएं पारंपरिक गीत गाते हुए और नाचते-झूमते हुए गांव की मिट्टी लेने जा रही थीं। दूल्हे की मां भी अपने बेटे की शादी की खुशी में मगन थीं और महिलाओं के साथ नाचते-गाते जुलूस का हिस्सा थीं।
अचानक बिगड़ी तबीयत
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, मटकोड़ की रस्म के दौरान रास्ते में नाचते-नाचते दूल्हे की मां अचानक बेसुध होकर जमीन पर गिर पड़ीं। पहले तो लोगों को लगा कि शायद चक्कर आने या थकान की वजह से ऐसा हुआ है, लेकिन जब उन्हें उठाने की कोशिश की गई तो उनकी स्थिति गंभीर दिखी। आनन-फानन में परिजन उन्हें इलाज के लिए ले जाने की तैयारी करने लगे, लेकिन नियति को कुछ और ही मंजूर था।
ये भी पढ़ें: 12वीं की नेशनल टॉपर बिहार की शांभवी कैसे बनी? गांव की लड़की ने रचा इतिहास
शादी की रस्में रुकीं, गांव में शोक की लहर
चिकित्सकों के अनुसार, महिला की मौत का प्राथमिक कारण दिल का दौरा बताया जा रहा है। इस दर्दनाक हादसे के बाद शादी की सभी रस्में तुरंत रोक दी गईं। घर में हो रहे मंगल गीतों की जगह अब करुण क्रंदन सुनाई दे रहा है। दूल्हे समेत परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है। पटखौली गांव के ग्रामीणों ने बताया कि परिवार में इस शादी को लेकर काफी समय से तैयारियां चल रही थीं, लेकिन इस अनहोनी ने पूरे गांव को स्तब्ध कर दिया है। फिलहाल पूरे इलाके में गमगीन माहौल है और लोग शोकाकुल परिवार को ढांढस बंधाने पहुंच रहे हैं।

विस्तार