{"_id":"69f1d573dc0c6c738202d7e6","slug":"politics-in-bhagalpur-murder-case-tejashwi-yadav-targets-nda-encounter-ramdhuni-yadav-bas-officer-murdere-2026-04-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News: 'पुलिस ने जिसे एनकाउंटर में मार गिराया, वह एनडीए नेता था' तेजस्वी यादव ने सबूत दिखाते हुए ऐसा कहा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News: 'पुलिस ने जिसे एनकाउंटर में मार गिराया, वह एनडीए नेता था' तेजस्वी यादव ने सबूत दिखाते हुए ऐसा कहा
Wed, 29 Apr 2026 03:24 PM IST
Aditya Anand
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: Aditya Anand
Updated Wed, 29 Apr 2026 03:24 PM IST
सार
Bhagalpur Murder Case: नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने स्पष्ट कहा कि बिहार प्रशासनिक सेवा के अफसर कृष्ण भूषण कुमार की हत्या करने वाला रामधुनी यादव एनडीए नेता है। उन्होंने रामधुनी यादव के साथ एनडीए के नेताओं की तस्वीर भी शेयर की। आइये जानते हैं क्या है पूरा मामला?
नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने रामधुनी यादव के साथ बड़े नेताओं की तस्वीर शेयर की।
- फोटो : अमर उजाला
भागलपुर में बिहार प्रशासनिक सेवा के अफसर (कार्यपालक पदाधिकारी) की हत्या और पुलिस एनकाउंटर में उपसभापति के पति के ढेर होने की खबर से बिहार की सियासत गरमा गई है। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने इस मामले पर तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने चार तस्वीर शेयर की। यह तस्वीर कार्यपालक पदाधिकारी की हत्या के मास्टरमाइंड रामधनी यादव (उपसभापति के पति) की है। इन तस्वीरों शेयर करते हुए तेजस्वी यादव ने लिखा कि भागलपुर में सरकारी अधिकारी की दिनदहाड़े हत्या करने वाला प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के गाने “मारब सिक्सर की 6 गोली छाती में” से प्रेरित सुशासनी अपराधी, बीजेपी संरक्षित गुंडा व एनडीए नेता रामधनी यादव है।
हत्यारे एनडीए नेताओं के बारे में क्या कहेंगे?
तेजस्वी यादव ने सबूत दिखाते हुए कहा कि यह अपराधी भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और कई केंद्रीय मंत्रियों व सांसदों विधायकों का नजदीकी है। उन्होंने सवाल पूछा कि जंगलराज का बेसुरा राग अलपाने वाले हत्यारे एनडीए नेताओं के बारे में क्या कहेंगे? सुशासन सरकार की बात करने वाले नेताओं को इसका जवाब देना चाहिए।
2020 में पत्नी को विधानसभा चुनाव लड़वा चुका था
भागलपुर के सुल्तानगंज में नगर परिषद कार्यपालक पदाधिकारी कृष्ण भूषण कुमार की हत्या मामले में बड़ा खुलासा हुआ। पुलिस ने अपनी जांच में बताया कि कार्यपालक पदाधिकारी की हत्या का साजिश रचने वाला कोई ओर नहीं बल्कि सुल्तानगंज नगर परिषद के उपसभापति का पति रामधनी यादव था। पुलिस कार्रवाई के दौरान रामधनी यादव ने टीम पर फायरिंग की, जिसके जवाब में पुलिस ने उसे एनकाउंटर में मार गिराया। रामधनी यादव के फेसबुक पर कई बड़े नेताओं की साथ तस्वीर भी है। 2020 में उसने अपनी पत्नी नीलम देवी को सुलतानगंज विधानसभा से लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास के टिकट पर चुनाव भी लड़वाया था।
Bihar: भागलपुर में BAS अफसर की हत्या के मुख्य आरोपी को पुलिस ने मार गिराया; मुठभेड़ में तीन जवान भी घायल
दिनदहाड़े नप कार्यालय में दो लोगों काे मारी थी गोली
एक दिन पहले यानी 28 अप्रैल को सुल्तानगंज नगर परिषद कार्यालय में दिनदहाड़े अपराधियों ने ताबड़तोड़ गोलीबारी की थी। इसमें नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी कृष्ण भूषण प्रसाद की मौत हो गई, जबकि नगर सभापति राजकुमार गुड्डू गंभीर रूप से घायल हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सभी लोग नगर परिषद कार्यालय के अंदर बैठे हुए थे और माहौल सामान्य था। तभी अचानक तीन अपराधी बाइक से वहां पहुंचे और बिना किसी चेतावनी के अंदर घुसकर फायरिंग शुरू कर दी। पहले दो गोलियां चलीं, उसके बाद लगातार कई राउंड फायरिंग हुई, जिससे वहां अफरातफरी मच गई थी।

विस्तार