Hindi News ›   Bihar ›   woman flee away with her lover taking away the household jewellery and cash Muzaffarpur Bihar

Bihar News: सोशल मीडिया पर दोस्ती फिर बढ़ी नजदीकी तो प्रेमी संग महिला फरार, घर की नगदी-ज्वेलरी पर हाथ किया साफ

Sun, 19 Apr 2026 08:11 AM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर Published by: तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो Updated Sun, 19 Apr 2026 08:11 AM IST
सार

Bihar News: मुजफ्फरपुर के सकरा थाना क्षेत्र में सोशल मीडिया पर हुई दोस्ती के बाद एक महिला अपने प्रेमी के साथ घर से फरार हो गई और साथ में 55 हजार रुपये नकद, लाखों के जेवर और कपड़े भी ले गई। पति ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और महिला की बरामदगी के लिए छापेमारी जारी है।

woman flee away with her lover taking away the household jewellery and cash Muzaffarpur Bihar
अपराध - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

    मुजफ्फरपुर जिले के सकरा थाना क्षेत्र में सोशल मीडिया पर हुई दोस्ती के बाद दो बच्चों की मां अपने प्रेमी के साथ घर से फरार हो गई। आरोप है कि महिला घर से नगदी, ज्वेलरी और अन्य कीमती सामान भी लेकर गई है। इस मामले में पति ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।



    सोशल मीडिया सक्रिय थी महिला
    पीड़ित पति ने बताया कि उसकी पत्नी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर सक्रिय थी और उसका दिल्ली के एक युवक से संपर्क था। दोनों के बीच पिछले कई महीनों से व्हाट्सएप और इंस्टाग्राम पर बातचीत चल रही थी, जिसके बाद उनके बीच प्रेम संबंध विकसित हो गया।

    विज्ञापन

    घर से निकली और फिर नहीं लौटी महिला
    पति के अनुसार, महिला कल शाम घर से निकली थी, लेकिन देर रात तक वापस नहीं लौटी। परिजनों ने काफी खोजबीन की, लेकिन कोई पता नहीं चला। इसके बाद घर की जांच करने पर पता चला कि 55 हजार रुपये नकद, लाखों रुपये के जेवर और कुछ कपड़े गायब हैं। परिजनों ने अपने स्तर पर जांच की तो जानकारी मिली कि महिला अपने प्रेमी के साथ दिल्ली में रह रही है।

    विज्ञापन

    ये भी पढ़ें: कैंपस में खेलते-खेलते सात वर्षीय बच्चा हुआ लापता, परिजनों में मचा हड़कंप, पुलिस से लगाई मदद की गुहार

    जांच में जुटी पुलिस
    इस मामले में सकरा थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली है। पुलिस महिला की बरामदगी के लिए उसके संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही मामले का खुलासा कर लिया जाएगा और सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही है।

    विज्ञापन

    Followed