{"_id":"686b85293f47a9ba2b090517","slug":"controversial-flag-waved-during-muharram-procession-police-busy-investigating-viral-video-2025-07-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar: मुहर्रम जुलूस के दौरान लहराया गया फलस्तीन का झंडा, वायरल वीडियो की जांच में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar: मुहर्रम जुलूस के दौरान लहराया गया फलस्तीन का झंडा, वायरल वीडियो की जांच में जुटी पुलिस
Mon, 07 Jul 2025 04:17 PM IST
आशुतोष प्रताप सिंह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
Published by: आशुतोष प्रताप सिंह
Updated Mon, 07 Jul 2025 04:17 PM IST
सार
मुजफ्फरपुर जिले के जजुआर थाना क्षेत्र में मुहर्रम के ताजिया जुलूस के दौरान फलस्तीन झंडा लहराने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। वीडियो में बड़ी संख्या में लोग शामिल हैं और कुछ युवक हाथों में तलवार जैसी सामग्री लिए हुए भी नजर आ रहे हैं।
जुलूस के दौरान लहराया गया विवादित झंडा।
- फोटो : अमर उजाला
मुजफ्फरपुर जिले में एक बार फिर मुहर्रम के ताजिया जुलूस के दौरान फलस्तीन का झंडा लहराए जाने का मामला सामने आया है। ताजा मामला जिले के जजुआर थाना क्षेत्र का है, जहां मुहर्रम के मातमी जुलूस के दौरान फलस्तीन का झंडा लहराया गया। इस घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि सैकड़ों की भीड़ के बीच एक युवक फलस्तीन का झंडा लहरा रहा है, जबकि अन्य लोग ताजिया उठाए हुए नजर आ रहे हैं। इस दौरान भारतीय तिरंगा झंडा भी जुलूस में लहराया जा रहा था। वायरल वीडियो में कुछ युवक हाथों में तलवार और अन्य प्रतिबंधित सामग्री लिए हुए भी दिखाई दे रहे हैं।
बता दें कि इससे पहले जिले के मीनापुर थाना क्षेत्र में भी एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें एक युवक फलस्तीन का झंडा लहराते हुए दिखा था। हालांकि, वहां पर जुलूस में शामिल युवक ने थोड़ी देर बाद खुद ही वह झंडा हटा लिया था। उस घटना का भी वीडियो एक स्थानीय व्यक्ति ने रिकॉर्ड कर सोशल मीडिया पर डाला, जो तेजी से वायरल हो गया।
यह भी पढ़ें: चुनाव आयोग के खिलाफ इंडिया गठबंधन ने खोला मोर्चा, तेजस्वी यादव बोले- विरोध में चक्का जाम करेंगे
अब जजुआर क्षेत्र से आए इस नए वीडियो ने फिर से विवाद को हवा दे दी है। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच शुरू कर दी है और वीडियो की सत्यता के साथ-साथ इसमें शामिल लोगों की पहचान करने की प्रक्रिया चल रही है। प्रशासन का कहना है कि किसी भी तरह की असामाजिक गतिविधि या प्रतिबंधित प्रतीकों का प्रदर्शन कानून के विरुद्ध है और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

विस्तार