Hindi News ›   Bihar ›   Bihar Woman murder case in Vaishali Throat Slit vaishali News bihar police hindi news

Bihar: 500 मीटर दूर गूंजती रही चीखें और फिर खामोश हो गई जिंदगी! हाजीपुर में विधवा महिला की गला रेतकर हत्या

Sat, 02 May 2026 08:03 AM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली Published by: तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो Updated Sat, 02 May 2026 08:03 AM IST
सार

Bihar: वैशाली जिले के हाजीपुर नगर थाना क्षेत्र में मगरहट्टा पोखर के पास एक विधवा महिला हेमंती देवी की गला रेतकर हत्या कर दी गई। चीख सुनकर पहुंचे लोगों ने घायल अवस्था में उसे अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस, फॉरेंसिक टीम और एसपी ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। 

Bihar Woman murder case in Vaishali Throat Slit vaishali News bihar police hindi news
मौके पर जांच पड़ताल करती हुई पुलिस
विज्ञापन

विस्तार

    वैशाली जिले के हाजीपुर नगर थाना क्षेत्र में एक विधवा महिला की गला रेतकर हत्या कर दी गई। यह वारदात मगरहट्टा पोखर के पास हुई, जिसके बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। घटना स्थल से महिला के घर की दूरी लगभग 500 मीटर बताई जा रही है।



    चीख सुनकर पहुंचे लोग, आरोपी फरार
    प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हत्या के दौरान महिला की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक हमलावर फरार हो चुके थे। स्थानीय लोगों ने गंभीर रूप से घायल महिला को तुरंत हाजीपुर सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

    विज्ञापन

    पुलिस और FSL टीम की जांच
    सूचना मिलते ही नगर थाना पुलिस, फॉरेंसिक (FSL) टीम और वैशाली एसपी विक्रम सिहाग मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से कई महत्वपूर्ण साक्ष्य एकत्र किए हैं। पुलिस ने पूरे क्षेत्र को घेरकर जांच प्रक्रिया तेज कर दी है।
    विज्ञापन

    ये भी पढ़ें: सूट बनाम साड़ी विवाद ने ली जान? शादी से पहले बेगूसराय में महिला की संदिग्ध मौत, पति पर हत्या का आरोप

    पहचान और आरोपी की तलाश
    मृतका की पहचान हेला बाजार निवासी स्वर्गीय सकलदीप पासवान की पत्नी हेमंती देवी (32 वर्ष) के रूप में हुई है। ग्रामीणों के अनुसार, महिला का एक व्यक्ति से प्रेम प्रसंग चल रहा था, जिसकी पहचान इंदल पासवान के रूप में बताई जा रही है। पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है।

    Bihar Woman murder case in Vaishali Throat Slit vaishali News bihar police hindi news
    विज्ञापन

    Followed