Hindi News ›   Bihar ›   bihar police constable attempted suicide by hanging himself in vaishali

Bihar: पत्नी के सामने सिपाही ने बैरक में लगाई फांसी! नई शादी के बाद ऐसा क्या हुआ कि उठाया खौफनाक कदम?

Fri, 01 May 2026 04:25 PM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली Published by: तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो Updated Fri, 01 May 2026 04:25 PM IST
सार

Bihar: वैशाली के भगवानपुर थाना क्षेत्र में तैनात एक सिपाही मुकेश कुमार ने कथित पारिवारिक विवाद के चलते बैरक में फांसी लगाकर आत्महत्या करने की कोशिश की। घटना के समय उसकी पत्नी भी मौजूद थी। गंभीर हालत में उसे पहले हाजीपुर सदर अस्पताल और फिर पटना पीएमसीएच रेफर किया गया। 

bihar police constable attempted suicide by hanging himself in vaishali
अस्पताल में इलाजरत
विज्ञापन

विस्तार

    वैशाली जिले के भगवानपुर थाना क्षेत्र में 112 नंबर की गाड़ी पर तैनात एक सिपाही ने फांसी लगाकर आत्महत्या करने की कोशिश की। पारिवारिक विवाद को इसकी वजह माना जा रहा है। घटना के समय उसकी पत्नी भी मौके पर मौजूद थी। सूचना मिलते ही डायल 112 की टीम पहुंची और सिपाही को हाजीपुर सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से गंभीर हालत में उसे पटना पीएमसीएच रेफर कर दिया गया। सिपाही की पहचान भागलपुर निवासी 36 वर्षीय मुकेश कुमार के रूप में हुई है।

    क्या पारिवारिक विवाद बना आत्महत्या की कोशिश की वजह?

    विज्ञापन
    बताया जा रहा है कि सिपाही की हाल ही में शादी हुई थी और वह अपनी पत्नी के साथ भगवानपुर थाना परिसर स्थित बैरक में रह रहा था। आशंका जताई जा रही है कि पत्नी से किसी बात को लेकर विवाद हुआ, जिसके बाद उसने यह कदम उठाया। हालांकि, विवाद की असली वजह अभी साफ नहीं हो पाई है।

    विज्ञापन

    घटना के वक्त पत्नी की मौजूदगी क्या बताती है?

    घटना के समय पत्नी का वहीं मौजूद होना कई सवाल खड़े करता है। क्या विवाद अचानक इतना बढ़ गया कि सिपाही ने आत्मघाती कदम उठा लिया, या इसके पीछे कोई और कारण है? फिलहाल इस पहलू पर भी पुलिस जांच कर रही है।

    ये भी पढ़ें: 'जब तक बेटियां घर न पहुंचें, तब तक नहीं सोएगी पुलिस', CM सम्राट चौधरी का एलान

    आखिर क्या कह रही है पुलिस और डॉक्टरों की जांच?
    डॉक्टरों के अनुसार सिपाही ने फांसी लगाकर आत्महत्या का प्रयास किया है और उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। वहीं पुलिस अधिकारी अस्पताल पहुंचकर मामले की जांच में जुटे हैं, लेकिन अब तक आत्महत्या की कोशिश के पीछे का स्पष्ट कारण सामने नहीं आ पाया है।

    विज्ञापन

    Followed