{"_id":"697b1f40db1316bbed043b4a","slug":"bettiah-bihar-news-crows-die-mysteriously-fear-of-bird-flu-in-bettiah-today-news-in-hindi-muzaffarpur-news-c-1-1-noi1234-3891249-2026-01-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News: पश्चिमी चंपारण में कौओं की रहस्यमय मौत से दहशत, बर्ड फ्लू की आशंका ने बढ़ाई चिंता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News: पश्चिमी चंपारण में कौओं की रहस्यमय मौत से दहशत, बर्ड फ्लू की आशंका ने बढ़ाई चिंता
Thu, 29 Jan 2026 06:15 PM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पश्चिम चंपारण
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पश्चिम चंपारण
Published by: तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो
Updated Thu, 29 Jan 2026 06:15 PM IST
सार
West Champaran News: पश्चिमी चंपारण के मैनाटाड़ प्रखंड में कौओं की रहस्यमय मौत से दहशत फैल गई। सड़क, खेत और गांवों में मृत कौए मिल रहे हैं। बर्ड फ्लू की आशंका जताई जा रही है। पशु चिकित्सा विभाग जांच की बात कह रहा है।
मैनाटाड़ में मृत पड़े कौए
- फोटो : अमर उजाला
पश्चिमी चंपारण जिले के मैनाटाड़ प्रखंड क्षेत्र में इन दिनों एक चिंताजनक स्थिति सामने आई है। गांवों और आसपास के इलाकों में कौओं की रहस्यमय मौत ने लोगों को भयभीत कर दिया है। बीते कुछ दिनों से सड़क किनारे, खेतों और आबादी वाले क्षेत्रों में लगातार मृत कौए मिलने से पूरे इलाके में दहशत का माहौल बन गया है।
अचानक गिरकर दम तोड़ रहे कौए
स्थानीय लोगों नंदन कुमार, दिलीप कुमार, शिवनाथ केसरी, बद्री साह, गफ्फार मियां, सुरेश साह और अर्जुन कुमार सहित कई ग्रामीणों ने बताया कि उन्होंने पहले कभी इस तरह अचानक कौओं की मौत नहीं देखी थी। ग्रामीणों के अनुसार सुबह तक स्वस्थ दिखने वाले कौए कुछ ही समय में जमीन पर गिर जाते हैं और तड़पकर दम तोड़ देते हैं, जो देखने वालों के लिए बेहद भयावह दृश्य होता है।
गांवों में बढ़ी सतर्कता और डर
कौओं की मौत की खबर फैलते ही गांव में डर का माहौल है। लोग बच्चों को बाहर निकलने से रोक रहे हैं और पशु-पक्षियों के संपर्क से बचने की कोशिश कर रहे हैं। कई परिवारों में यह चिंता गहराने लगी है कि कहीं यह स्थिति किसी गंभीर बीमारी की ओर संकेत तो नहीं कर रही।
बर्ड फ्लू की आशंका से चिंता
लगातार हो रही मौतों के चलते ग्रामीणों में बर्ड फ्लू की आशंका गहराती जा रही है। लोगों का कहना है कि यदि समय रहते जांच और एहतियाती कदम नहीं उठाए गए, तो यह समस्या केवल पक्षियों तक सीमित न रहकर इंसानों और अन्य जानवरों के लिए भी खतरा बन सकती है।
पढ़ें- Bihar Weather: अभी नहीं मिलेगी ठंड से राहत, इन जिलों में बारिश के आसार; जानिए अगले दो दिन कैसा रहेगा मौसम?
ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि मामले को गंभीरता से लेते हुए तुरंत जांच कराई जाए। खुले में पड़े मृत कौओं को देखकर लोगों के मन में कई सवाल उठ रहे हैं और प्रकृति की इस खामोश चेतावनी को लेकर चिंता जताई जा रही है।
पशु चिकित्सा विभाग की प्रतिक्रिया
भ्रमणशील पशु चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर अरमानुल्लाह ने बताया कि यह पता लगाने के लिए जांच की जाएगी कि किस वजह से कौओं की मौत हो रही है। फिलहाल स्वास्थ्य और पशुपालन विभाग की आधिकारिक पुष्टि का इंतजार किया जा रहा है।

विस्तार