Hindi News ›   Bihar ›   Wedding joy turns into chaos: Clash over DJ song in Terasi village, several injured after attack

Bihar News: शादी समारोह में बवाल: डीजे पर गाना बजाने को लेकर मारपीट, महिलाएं समेत कई घायल

Fri, 01 May 2026 11:07 AM IST
मुंगेर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंगेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंगेर Published by: मुंगेर ब्यूरो Updated Fri, 01 May 2026 11:07 AM IST
सार

मुंगेर के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के तेरासी गांव में शादी समारोह के दौरान डीजे पर गाना बजाने को लेकर विवाद हो गया। पहले कहासुनी हुई, फिर रात में असामाजिक तत्व दोबारा आकर शादी घर में घुस गए और लाठी-डंडों से मारपीट की।

Wedding joy turns into chaos: Clash over DJ song in Terasi village, several injured after attack
पुलिस मामले की जांच में जुटी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

    मुंगेर जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र से एक बड़ी खबर सामने आई है, जहां एक शादी की खुशियां अचानक तनाव में बदल गईं। डीजे पर मनपसंद गाना बजाने से मना करने पर असामाजिक तत्वों ने शादी घर में घुसकर जमकर मारपीट की। इस घटना में महिलाओं समेत आधा दर्जन लोग घायल हो गए। मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।


    मटकोर के दौरान शुरू हुआ विवाद

    जानकारी के अनुसार, मुफस्सिल थाना क्षेत्र के तेरासी गांव में बुधवार रात बहादुरनगर निवासी राजेश साह की बेटी की शादी थी। मटकोर की रस्म के दौरान गांव की महिलाएं डीजे पर नाच-गाना कर रही थीं। इसी दौरान कुछ असामाजिक तत्व वहां पहुंचे और अपनी पसंद का गाना बजाने की जिद करने लगे। महिलाओं द्वारा विरोध करने पर पहले गाली-गलौज हुई, जिसे मौके पर मौजूद लोगों ने शांत करा दिया।

    विज्ञापन

    रात में दोबारा पहुंचे हमलावर, की मारपीट

    बताया जा रहा है कि रात करीब 11 बजे वही लोग फिर से शादी घर पहुंचे और अचानक हमला कर दिया। इस दौरान लाठी-डंडों से जमकर मारपीट की गई, जिसमें महिलाओं समेत कई लोग घायल हो गए। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें दबंगों को शादी समारोह में घुसकर मारपीट करते हुए साफ देखा जा सकता है। इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल बन गया है।
    विज्ञापन

    ये भी पढ़ें: CM सम्राट की विद्यार्थियों को तोहफा; अनुदान किया डबल, 10 हजार छात्रों की जेब में आएंगे ज्यादा पैसे

    कई लोग घायल, अस्पताल में भर्ती

    इस घटना में मोहन कुमार, उषा देवी, नेहा कुमारी समेत अन्य लोग घायल हुए हैं। सभी घायलों को इलाज के लिए मुंगेर सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पीड़ितों का कहना है कि वे शादी के कार्यक्रम में व्यस्त थे, तभी अचानक हमलावरों ने आकर मारपीट शुरू कर दी और महिलाओं को भी नहीं बख्शा। पीड़ित पक्ष द्वारा आरोपियों के खिलाफ थाने में लिखित शिकायत देने की तैयारी की जा रही है। फिलहाल पुलिस कार्रवाई का इंतजार किया जा रहा है।

     

    विज्ञापन

    Followed