Hindi News ›   Bihar ›   Filipino Woman Sara Pauline Cruz Cariyegia Marries Munger’s Rishi Kumar in Traditional Temple Ceremony

Bihar: सात साल फेसबुक पर बात, फिर फिलीपींस से सीधा मुंगेर आई सारा, ऋषि संग रचाई शादी

Mon, 27 Apr 2026 08:52 AM IST
मुंगेर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंगेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंगेर Published by: मुंगेर ब्यूरो Updated Mon, 27 Apr 2026 08:52 AM IST
सार

Bihar: मुंगेर के ऋषि कुमार और फिलीपींस की सारा पाउलीन क्रूज केरीयेजा की सोशल मीडिया से शुरू हुई सात साल पुरानी प्रेम कहानी हिंदू रीति-रिवाज से मंदिर में विवाह के साथ मुकाम तक पहुंची, जो इलाके में चर्चा का विषय बन गई है।

Filipino Woman Sara Pauline Cruz Cariyegia Marries Munger’s Rishi Kumar in Traditional Temple Ceremony
सारा पाउलीन क्रूज केरीयेजा बनीं ऋषि की दुल्हनिया - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

    मुंगेर जिले के असरगंज थाना क्षेत्र के मिल्की टोला निवासी विजय शाह के पुत्र ऋषि कुमार ने फिलीपींस की सारा पाउलीन क्रूज केरीयेजा से हिंदू रीति-रिवाज के अनुसार विवाह किया।

    सात साल पहले फेसबुक से हुई थी दोस्ती

    विज्ञापन
    जानकारी के अनुसार, ऋषि कुमार, जो वर्तमान में एशियन पेंट्स में इंजीनियर के पद पर कार्यरत हैं, की सात वर्ष पहले फेसबुक के माध्यम से सारा से दोस्ती हुई थी। समय के साथ दोनों के बीच बातचीत बढ़ी और यह दोस्ती प्रेम में बदल गई। लंबे समय तक ऑनलाइन संपर्क में रहने के बाद दोनों ने साथ जीवन बिताने का निर्णय लिया।

    Filipino Woman Sara Pauline Cruz Cariyegia Marries Munger’s Rishi Kumar in Traditional Temple Ceremony
    सारा पाउलीन क्रूज केरीयेजा बनीं ऋषि की दुल्हनिया - फोटो : अमर उजाला

     

    पंचवदन मंदिर में सात फेरे
    इसके बाद सारा फिलीपींस से भारत पहुंचीं, जहां हवेली खड़गपुर स्थित पंचवदन मंदिर में भगवान शिव को साक्षी मानकर दोनों ने सात फेरे लिए और सात जन्मों तक साथ निभाने का वचन दिया। मंदिर के पुजारी ने पूरे विधि-विधान के साथ विवाह संपन्न कराया।

    शादी देखने उमड़ी लोगों की भीड़
    इस अनोखी शादी को देखने के लिए मंदिर परिसर में लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। स्थानीय स्तर पर यह विवाह चर्चा का विषय बना हुआ है। ऋषि ने बताया कि उनके एक मित्र ने भी इसी मंदिर में विवाह किया था, जिससे प्रेरित होकर उन्होंने यहां शादी करने का निर्णय लिया।

     

    Filipino Woman Sara Pauline Cruz Cariyegia Marries Munger’s Rishi Kumar in Traditional Temple Ceremony
    सारा पाउलीन क्रूज केरीयेजा बनीं ऋषि की दुल्हनिया - फोटो : अमर उजाला


    भारतीय परंपराओं को अपनाया सारा ने
    विवाह के दौरान सारा ने भारतीय परंपराओं का पालन करते हुए वरमाला की रस्म निभाई और शादी के बाद पति के चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लिया। भारतीय संस्कृति और रीति-रिवाजों को लेकर सारा ने खुशी जाहिर की और पूरे समारोह का आनंद लिया।

    परिवार में खुशी का माहौल, बहु-भोज का आयोजन
    परिवार में इस विवाह को लेकर खुशी का माहौल है। नवविवाहित जोड़े के स्वागत में सोमवार को बहु-भोज का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें रिश्तेदारों और परिचितों को आमंत्रित किया गया है।बहरहाल, सोशल मीडिया से शुरू हुई यह प्रेम कहानी अब विवाह में बदलकर पूरे क्षेत्र में चर्चा का केंद्र बनी हुई है।

    ये भी पढ़ें: पटना में अंधविश्वास का कहर; डायन बताकर महिला को बेहोश होने तक पीटा, मृत समझकर भागे आरोपी

    विज्ञापन

    Followed