Hindi News ›   Bihar ›   road accident khaira sono road two death one injured mangobandar in jamui Bihar

Bihar News: बारात से लौटते समय दर्दनाक हादसा; पिकअप की टक्कर से दो की मौत, एक गंभीर

Wed, 06 May 2026 10:53 AM IST
मुंगेर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जमुई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जमुई Published by: मुंगेर ब्यूरो Updated Wed, 06 May 2026 10:53 AM IST
सार

Jamui: जमुई जिले के खैरा-सोनो मुख्य मार्ग पर मंगलवार देर रात एक भीषण सड़क हादसे में बाइक सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा तेज रफ्तार पिकअप वाहन की टक्कर से हुआ।

road accident khaira sono road two death one injured mangobandar in jamui Bihar
रोते-बिलखते परिजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

    जमुई जिले में एक बार फिर तेज रफ्तार ने दो जिंदगियां छीन लीं। मंगलवार की देर रात खैरा-सोनो मुख्य मार्ग पर मांगोबंदर के पास एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। बताया जा रहा है कि तीनों बारात में शामल होकर वापस आ रहे थे। घायल को प्राथमिक इलाज के बाद सदर अस्पताल से बेहतर उपचार के लिए पटना रेफर किया गया है। मृतकों की पहचान गिद्धौर थाना क्षेत्र के सेवा गांव निवासी कैलाश रावत (38) और मंटू रावत (35) के रूप में हुई है।

    कैसे हुआ हादसा?

    विज्ञापन
    जानकारी के अनुसार, तीनों युवक एक ही बाइक पर सवार होकर बारात में शामिल होने के बाद खैरा की ओर जा रहे थे। इसी दौरान विपरीत दिशा से आ रही तेज रफ्तार फल लदी पिकअप वाहन ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी।

    विज्ञापन

    टक्कर इतनी जबरदस्त कि मौके पर मौत

    टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कैलाश रावत और मंटू रावत की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों की मदद से घायल को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया।

    ये भी पढ़ें: विक्रमशिला पुल बंद होने पर मुंगेर में महाजाम, ट्रकों की लंबी कतार, उद्घाटन के बाद पहली बार बढ़ा दबाव

    पुलिस जांच में जुटी
    घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने पिकअप वाहन और चालक की तलाश में जुट गई है। प्रारंभिक जांच में हादसे का कारण तेज रफ्तार बताया जा रहा है। इस दर्दनाक घटना के बाद सेवा गांव में मातम पसरा हुआ है। मृतकों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव में हर कोई इस हादसे से स्तब्ध है और पीड़ित परिवारों को ढांढस बंधाने में जुटा है।

    विज्ञापन

    Followed