Hindi News ›   Bihar ›   Munger News ›   Bihar: Chaos in Munger over marriage of minor aunt and nephew, girl parents beaten up

Bihar: मुंगेर में नाबालिग फुआ-भतीजे की शादी पर बवाल, लड़की के माता-पिता की जमकर पिटाई; जानें

Mon, 25 Aug 2025 09:52 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंगेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंगेर Published by: शबाहत हुसैन Updated Mon, 25 Aug 2025 09:52 PM IST
सार

Bihar: अजीत अपनी पत्नी को लेकर घर से बाहर चला गया। इस बात से लड़के के घरवाले और भड़क उठे। आरोप है कि सोमवार को संजीत दास और उनके परिजनों ने मिलकर लड़की के माता-पिता की जमकर पिटाई कर दी।

Bihar: Chaos in Munger over marriage of minor aunt and nephew, girl parents beaten up
पीड़ित - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

    मुंगेर जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के कटरिया गांव में नाबालिग फुआ-भतीजे की शादी का मामला तूल पकड़ गया। शादी के बाद हुए विवाद में लड़के वालों ने लड़की के माता-पिता की जमकर पिटाई कर दी। दोनों गंभीर रूप से घायल हैं और सदर अस्पताल में भर्ती कराए गए हैं।

    जानकारी के अनुसार किशोर दास की 17 वर्षीय बेटी का गांव के ही संजीत दास के बेटे से पिछले छह महीने से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। दोनों आपस में फुआ-भतीजे के रिश्ते में आते हैं। इस रिश्ते का परिवार वाले विरोध कर रहे थे, लेकिन गांव वालों ने 20 अगस्त को दोनों की शादी करा दी। अजीत ने नाबालिग की मांग में सिंदूर भरा और शादी संपन्न हुई। शादी में लड़की के परिजनों ने सहमति जताई, यहां तक कि लड़के को गोर लगाने में कुछ पैसे भी दिए, लेकिन लड़के के परिजन इस रिश्ते से नाराज होकर वहां से चले गए।


    विज्ञापन

    पढ़ें; दोस्त के ससुराल जा रहे तीन युवक हादसे का शिकार, दो की मौत, एक गंभीर

    विज्ञापन

    इसके बाद अजीत अपनी पत्नी को लेकर घर से बाहर चला गया। इस बात से लड़के के घरवाले और भड़क उठे। आरोप है कि सोमवार को संजीत दास और उनके परिजनों ने मिलकर लड़की के माता-पिता की जमकर पिटाई कर दी। पड़ोसियों की मदद से दोनों को गंभीर हालत में सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस मामले में मुफस्सिल थानाध्यक्ष विपिन कुमार सिंह ने बताया कि उन्हें घटना की जानकारी मीडिया के माध्यम से मिली है। फिलहाल पीड़ित पक्ष की ओर से थाने में आवेदन नहीं दिया गया है। आवेदन मिलने पर पुलिस त्वरित कार्रवाई करेगी।

    विज्ञापन

    Followed