Hindi News ›   Bihar ›   Body of 30 year old missing woman found in Saharsa cornfield family suspects murder

Bihar: बाजार जाने निकली उषा लाश बनकर लौटी, मकई के खेत में मिला दो दिन से लापता महिला का शव

Sat, 18 Apr 2026 07:15 PM IST
कोसी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहरसा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहरसा Published by: कोसी ब्यूरो Updated Sat, 18 Apr 2026 07:15 PM IST
सार

Bihar: सहरसा जिले के पस्तपार थाना क्षेत्र में दो दिनों से लापता 30 वर्षीय उषा देवी का शव एक मकई के खेत से बरामद हुआ। मजदूरों को दुर्गंध आने पर घटना का खुलासा हुआ। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है, जबकि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।

Body of 30 year old missing woman found in Saharsa cornfield family suspects murder
मृतका - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

    बिहार के सहरसा जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। पस्तपार थाना क्षेत्र के एक मकई के खेत में शनिवार को एक महिला का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतका पिछले दो दिनों से लापता थी। परिजनों ने महिला की हत्या कर शव फेंके जाने की आशंका जताई है। फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले की तफ्तीश शुरू कर दी है। मृतका की पहचान पस्तपार थाना क्षेत्र के वार्ड 12 निवासी लड्डू कुमार मंडल की 30 वर्षीय पत्नी उषा देवी के रूप में हुई है। मृतका का पति लड्डू कुमार दिल्ली में रहकर मजदूरी करता है और घटना के वक्त भी वह घर से बाहर ही था।

    मजदूरों को दुर्गंध आई, तब खुला राज

    विज्ञापन
    जानकारी के मुताबिक, शनिवार को महिला के घर से करीब डेढ़ किलोमीटर दूर स्थित मकई के खेत में कुछ मजदूर खाद डालने के लिए गए हुए थे। इसी दौरान उन्हें खेत के अंदर से तेज दुर्गंध आई। जब मजदूरों ने नजदीक जाकर देखा, तो वहां एक महिला का शव पड़ा था। शव मिलने की खबर जंगल में आग की तरह फैल गई और मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। इसके बाद स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को घटना की सूचना दी।

    विज्ञापन

    बाजार जाने की बात कहकर निकली थी घर से

    परिजनों ने पुलिस को बताया कि उषा देवी गुरुवार दोपहर अपने बच्चों से यह कहकर निकली थी कि वह बाजार जा रही है और शाम तक लौट आएगी। लेकिन जब देर रात तक वह घर नहीं लौटी, तो परिवार में बेचैनी बढ़ गई। रिश्तेदारों से लेकर हर संभावित जगह उसकी तलाश की गई, लेकिन उसका कहीं सुराग नहीं मिला। थक-हारकर शुक्रवार दोपहर परिजनों ने नजदीकी थाने में उसकी गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई थी।

    क्या कहती है पुलिस?
    घटना की सूचना मिलते ही सहरसा सदर एसडीपीओ आलोक कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि घटनास्थल का बारीकी से मुआयना किया गया है। वैज्ञानिक साक्ष्य जुटाने के लिए एफएसएल की टीम को भी मौके पर बुलाया गया, जिसने अपनी जांच की है।

    ये भी पढ़ें: जंगल का कानून तोड़ना पड़ा भारी, संरक्षित साही को मारकर बेचा रहा था मांस, आरोपी को वन विभाग ने दबोचा

    एसडीपीओ ने बताया कि पहली नजर में शव पर किसी तेज या धारदार हथियार के गहरे निशान नहीं मिले हैं, लेकिन दो दिन पुराना होने की वजह से शव काफी फूल चुका है। मौत का असल कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा। पुलिस हर एंगल से मामले की गहराई से जांच कर रही है।

    विज्ञापन

    Followed