Hindi News ›   Bihar ›   Kosi News ›   bihar news farmer murder in madhepura son daughter in law accused bihar police investigation crime news

Bihar News: होली की खरीदारी कर लौट रहे किसान को गला रेतकर मार डाला, बेटे-बहू पर हत्या का आरोप

Fri, 14 Mar 2025 08:03 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मधेपुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मधेपुरा Published by: आदित्य आनंद Updated Fri, 14 Mar 2025 08:03 AM IST
सार

Madhepura Crime: मृत किसान की पत्नी फूलकुमारी देवी ने बताया कि उनके बेटे सुकेश कुमार से पांच साल से जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। इसी विवाद के कारण वारदात को अंजाम दिया गया है।

bihar news farmer murder in madhepura son daughter in law accused bihar police investigation crime news
घटना के बाद रोते-बिलखते परिजन।
विज्ञापन

विस्तार

    मधेपुरा जिले के कुमारखंड थाना क्षेत्र में एक किसान की निर्मम हत्या से इलाके में सनसनी फैल गई है। गुरुवार की शाम रानीपट्टी सुखासन पंचायत के वार्ड-14 निवासी बुधु यादव (48) साइकिल से कुमारखंड बाजार से होली की खरीदारी कर लौट रहे थे। इसी दौरान सुखासन हाट के आगे सामुदायिक भवन के पास अज्ञात हमलावरों ने उन पर धारदार हथियार से हमला कर गला रेत दिया। अपराधी शव को बांस बिट्टी में फेंककर फरार हो गए। घटना के बाद राहगीरों और ग्रामीणों ने शव देखकर शोर मचाया, जिसके बाद मुखिया अनिल ऋषिदेव ने पुलिस को सूचना दी। बेलारी थानाध्यक्ष राजू कुमार और कुमारखंड थानाध्यक्ष पंकज कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और छानबीन शुरू की। शव को पोस्टमार्टम के लिए मधेपुरा सदर अस्पताल भेज दिया गया।



    मृतक की पत्नी फूलकुमारी देवी ने बताया कि उनके बेटे सुकेश कुमार से पांच साल से जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। उन्होंने आरोप लगाया कि इसी विवाद के कारण बेटा सुकेश कुमार, बहू काजल देवी, बेटा का साला सौरव कुमार और ससुर बिपिन यादव ने साजिश रचकर बुधु यादव की हत्या करवा दी। घटनास्थल पर अपराधियों की एक बाइक छूट गई थी। कुछ देर बाद जब एक बदमाश बाइक लेने लौटा तो ग्रामीणों ने उसे पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस फिलहाल आरोपी से पूछताछ कर रही है और अन्य अपराधियों की तलाश जारी है।

    विज्ञापन

     

    रोते बिलखते परिजन, घटनास्थल पर पहुंची पुलिस

    विज्ञापन

    घटनास्थल पर पहुंची पुलिस

    किसी से कोई दुश्मनी भी नहीं थी

    स्थानीय लोगों के अनुसार, बुधु यादव एक साधारण किसान थे और उनकी किसी से व्यक्तिगत दुश्मनी नहीं थी। उनकी हत्या से परिजनों में कोहराम मच गया है। मृतक की पत्नी, दो बेटियां और एक बेटा सदमे में हैं। वहीं उनके घर पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई है और लोग हत्या के पीछे की असली वजह जानने को बेचैन हैं। पुलिस हर एंगल से मामले की जांच कर रही है और जल्द ही अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी की बात कह रही है। इस जघन्य हत्या ने पूरे इलाके में डर और आक्रोश का माहौल पैदा कर दिया है।
    विज्ञापन

    Followed