Hindi News ›   Bihar ›   gaya prem kumar says bengal people supported modi developme today bihar news

Bihar: बंगाल में भाजपा की जीत को विधानसभा अध्यक्ष ने बताया PM मोदी के विजन पर मुहर, बोले- बहेगी विकास की गंगा

Tue, 05 May 2026 01:04 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गयाजी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गयाजी Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 05 May 2026 01:04 PM IST
सार

Bihar: बिहार विधानसभा अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव परिणाम को लोकतंत्र और जनता की जीत बताया। उन्होंने कहा कि जनता ने नरेंद्र मोदी के विकास मॉडल और सुशासन पर भरोसा जताया है। 

gaya prem kumar says bengal people supported modi developme today bihar news
गयाजी में पत्रकारों से बात करते बिहार विधानसभा अध्यक्ष
विज्ञापन

विस्तार

    बिहार विधानसभा अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव परिणाम को जनता की जीत बताते हुए कहा कि इस बार चुनाव शांतिपूर्ण और स्वच्छ तरीके से संपन्न हुआ। गया जी में पत्रकारों से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि बंगाल की जनता ने नरेंद्र मोदी के विकास मॉडल और सुशासन की नीति पर विश्वास जताया है। बंगाल में इस बार लोकतंत्र की वास्तविक जीत हुई है। जनता बड़ी संख्या में घरों से निकलकर मतदान केंद्रों तक पहुंची और अपने मताधिकार का प्रयोग किया। अब बंगाल की जनता विकास, सुशासन और स्थिर सरकार चाहती है।

    विकास मॉडल को मिला समर्थन
    डॉ. प्रेम कुमार ने कहा कि नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और उनके विकास मॉडल को पश्चिम बंगाल की जनता ने स्वीकार किया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री का “विकसित भारत” और “आत्मनिर्भर भारत” का विज़न अब देश के हर राज्य तक पहुंच रहा है। बंगाल की जनता ने भी इसी सोच के साथ मतदान किया है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में पश्चिम बंगाल सेवा, सुशासन और विकास की दिशा में तेजी से आगे बढ़ेगा। उन्होंने विश्वास जताया कि भविष्य में बंगाल में डबल इंजन की सरकार बनेगी, जिससे राज्य के विकास को नई गति मिलेगी।

    विज्ञापन

    बीजेपी की मेहनत रंग लाई
    विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृहमंत्री के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी ने पूरे दमखम के साथ चुनाव लड़ा। पार्टी कार्यकर्ताओं ने भी जमीनी स्तर पर कड़ी मेहनत की, जिसका परिणाम जनता के समर्थन के रूप में सामने आया।

    विज्ञापन

    ये भी पढ़ें: 'बेरहमी की मार से बुझ गई 14 साल के विक्रम की जिंदगी', इलाज के दौरान टूटा परिवार का सहारा

    जनविश्वास की जीत
    उन्होंने बीजेपी कार्यकर्ताओं और पश्चिम बंगाल की जनता को बधाई देते हुए कहा कि यह जीत केवल किसी राजनीतिक दल की नहीं, बल्कि विकास और जनविश्वास की जीत है। उन्होंने कहा कि आने वाले वर्षों में पश्चिम बंगाल में विकास की गंगा बहेगी और राज्य नई ऊंचाइयों को छुएगा।

    विज्ञापन

    Followed