Bihar: मजदूर दिवस के मौके पर कई मजदूरों के चेहरे पर आई मुस्कान, पुलिस कप्तान की पहल को लोगों ने सराहा
Bihar: जहानाबाद में मजदूर दिवस के मौके पर पुलिस कप्तान अपराजिता लोहान की पहल से ‘ऑपरेशन मुस्कान’ के तहत 103 चोरी और गुम हुए मोबाइल बरामद कर अधिकतर मजदूरों को लौटाए गए, जिससे उनके चेहरों पर खुशी लौट आई।
मजदूर दिवस के अवसर पर पुलिस कप्तान अपराजिता लोहान की पहल पर कई मजदूरों के चेहरे पर मुस्कान देखने को मिली। मजदूर अपने खोए हुए मोबाइल पाकर काफी गदगद नजर आए। जहानाबाद के पुलिस कप्तान अपराजिता लोहान ने इस संबंध में बताया कि मजदूर दिवस के मौके पर कुल 103 चोरी एवं गुम हुए मोबाइल विभिन्न तकनीकी माध्यमों की सहायता से बरामद किए गए।
ऑपरेशन मुस्कान के तहत लौटाए गए मोबाइल
बरामद किए गए सभी मोबाइल सरकार द्वारा चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन मुस्कान’ के तहत लोगों को सौंपे गए। इन 103 मोबाइल पाने वालों में अधिकांश मजदूर वर्ग के लोग हैं, जिन्होंने अपनी गाढ़ी कमाई से किसी तरह मोबाइल खरीदा था। किसी का मोबाइल चोरी हो गया था तो किसी का गुम हो गया था। इनमें से कई मजदूर ऐसे भी थे, जिन्होंने मोबाइल खोने के बाद नया मोबाइल नहीं खरीदा था।
मोबाइल मिलने पर मजदूरों में खुशी की लहर
मजदूर दिवस के मौके पर जब उन्हें उनका खोया या चोरी हुआ मोबाइल वापस मिला, तो वे काफी खुश नजर आए। यह उनके लिए किसी बड़ी राहत से कम नहीं था और उनके चेहरों पर साफ खुशी झलक रही थी।
तकनीकी टीम की मेहनत से मिली सफलता
पुलिस कप्तान ने बताया कि इस सफलता में डीआईयू एवं तकनीकी विभाग की टीम ने कड़ी मेहनत की है, जो बधाई के पात्र हैं। उनकी सक्रियता और तकनीकी सहयोग से ही इतने मोबाइल बरामद किए जा सके।
मोबाइल चोरी या गुम होने पर क्या करें
उन्होंने जहानाबाद के लोगों से अपील करते हुए कहा कि अगर किसी का मोबाइल चोरी हो जाता है या खो जाता है, तो सरकार द्वारा उपलब्ध कराए गए ऐप पर मोबाइल का विस्तृत डेटा जरूर दर्ज करें। ऐसा करने पर मोबाइल और सिम कार्ड को बंद किया जा सकता है, जिससे उसका दुरुपयोग रोका जा सके।
थानों में चल रहा है विशेष अभियान
पुलिस कप्तान ने बताया कि जिले के सभी थानों में ‘ऑपरेशन मुस्कान’ के तहत अभियान चलाया जा रहा है। यदि किसी का मोबाइल चोरी हो जाता है या खो जाता है, तो संबंधित व्यक्ति को मोबाइल के कागजात के साथ थाने जाकर एक फॉर्म भरना चाहिए, ताकि पुलिस उसे वापस दिलाने में मदद कर सके।
ये भी पढ़ें: सहजन के पेड़ ने ली जान! लोहे की रॉड से पीट-पीटकर बुजुर्ग की हत्या, 3 घंटे तक हाईवे जाम
पुलिस की पहल पर मजदूरों ने जताई खुशी
पुलिस द्वारा लौटाए गए मोबाइल पाकर मजदूरों ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि उन्होंने कभी नहीं सोचा था कि उनका खोया या चोरी हुआ मोबाइल वापस मिल पाएगा, लेकिन जहानाबाद पुलिस की पहल से आज उन्हें उनका मोबाइल वापस मिला है, जिससे वे काफी खुश हैं।
विस्तार