Hindi News ›   Bihar ›   Mud Wall Turns Fatal Debris Falls on Eight-Year-Old Girl While Playing, Dies on the Spot

Bihar News: कच्ची दीवार बनी काल; खेलते-खेलते आठ साल की बच्ची पर गिरा मलबा, मौके पर हुई मौत

Thu, 23 Apr 2026 06:26 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जहानाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जहानाबाद Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 23 Apr 2026 06:26 PM IST
सार

Bihar News: जहानाबाद के पछियारी बीघा गांव में जर्जर कच्ची दीवार गिरने से आठ वर्षीय बच्ची की मौके पर मौत हो गई, जबकि उसकी मां गंभीर रूप से घायल हो गई। ग्रामीणों ने मलबा हटाकर दोनों को अस्पताल पहुंचाया, लेकिन बच्ची को नहीं बचाया जा सका। घटना से गांव में मातम पसरा है।

Mud Wall Turns Fatal Debris Falls on Eight-Year-Old Girl While Playing, Dies on the Spot
मलबा गिरने से 8 साल की मासूम की मौत - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार

    जहानाबाद जिले के पछियारी बीघा गांव में शनिवार को एक हृदयविदारक हादसा सामने आया, जहां जर्जर कच्ची दीवार अचानक भरभराकर गिर गई। इस हादसे में पास में खेल रही 8 वर्षीय शिवानी कुमारी मलबे के नीचे दब गई, जिससे उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। वहीं, उसकी मां आरती देवी भी मलबे में दबकर गंभीर रूप से घायल हो गईं।


    जानकारी के अनुसार, शिवानी अपनी मां के साथ करीब एक सप्ताह पहले अपने ननिहाल आई थी। हाल ही में गांव में हुई आगजनी की घटना के बाद वे परिजनों का हालचाल लेने यहां पहुंची थीं। घटना के समय बच्ची घर के पास खेल रही थी, जबकि उसकी मां वहीं बैठी हुई थी। तभी अचानक मिट्टी से बनी जर्जर दीवार ढह गई और दोनों उसकी चपेट में आ गए।

    विज्ञापन

    नहीं बच सकी जान
    घटना के बाद आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीणों ने तुरंत मौके पर पहुंचकर काफी मशक्कत के बाद मलबा हटाया और मां-बेटी को बाहर निकाला। दोनों को आनन-फानन में नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने बच्ची को मृत घोषित कर दिया। घायल मां की हालत गंभीर बताई जा रही है और उनका इलाज जारी है।
    विज्ञापन

    ये भी पढ़ें-  जमुई में मंदिर के पीछे चल रहा था जुआ, अचानक आ गई पुलिस; दो शिक्षक समेत चार गिरफ्तार

    बताया जा रहा है कि पीड़ित परिवार आर्थिक रूप से कमजोर है और उनका घर मिट्टी की जर्जर दीवारों से बना हुआ था। दीवार की खराब स्थिति ही इस हादसे का मुख्य कारण मानी जा रही है। घटना के बाद पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है।
    विज्ञापन

    Followed