Hindi News ›   Bihar ›   Major Crackdown on Drug Smuggling 96 kg Doda Seized Four Inter-State Smugglers Arrested

Bihar: नशा तस्करी पर बड़ा प्रहार; 96 किलो डोडा बरामद, चार अंतर्राज्यीय तस्कर गिरफ्तार

Thu, 23 Apr 2026 09:41 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरंगाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरंगाबाद Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 23 Apr 2026 09:41 PM IST
सार

Bihar News: औरंगाबाद में एनएच-19 पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 96.61 किलो डोडा के साथ चार अंतर्राज्यीय तस्करों को गिरफ्तार किया। टेम्पो, स्कॉर्पियो और नकदी भी बरामद हुई। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।

Major Crackdown on Drug Smuggling 96 kg Doda Seized Four Inter-State Smugglers Arrested
जब्त वाहनों के साथ गिरफ्तार डोडा तस्कर - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार

    बिहार पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी सफलता हासिल करते हुए औरंगाबाद जिले में चार अंतर्राज्यीय मादक पदार्थ तस्करों को गिरफ्तार किया है। मुफ्फस्सिल थाना पुलिस ने एनएच-19 पर देव मोड़ अंडरपास के पास घेराबंदी कर यह कार्रवाई की। पुलिस ने आरोपियों के पास से भारी मात्रा में नशीला डोडा, दो वाहन और नकदी बरामद की है।


    सूचना पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई
    थानाध्यक्ष अशोक कुमार के अनुसार, पुलिस को सूचना मिली थी कि एक टेम्पो में अवैध मादक पदार्थ लोड कर कुछ तस्कर स्कॉर्पियो वाहन के साथ जा रहे हैं। सूचना के आधार पर पुलिस अधीक्षक अम्बरीष राहुल के निर्देश पर एक विशेष टीम गठित की गई। टीम ने एनएच-19 पर देव मोड़ के पास सघन वाहन चेकिंग अभियान शुरू किया। इसी दौरान संदिग्ध टेम्पो और स्कॉर्पियो को रोकने का प्रयास किया गया, लेकिन चालक भागने लगे। पुलिस ने पीछा कर करीब एक किलोमीटर दूर लाइन होटल के पास दोनों वाहनों को घेरकर पकड़ लिया।

    विज्ञापन

    96.61 किलो डोडा और नकदी बरामद
    तलाशी के दौरान टेम्पो से तीन बोरे में रखा कुल 96.61 किलोग्राम अत्यधिक नशीला डोडा बरामद हुआ। इसकी बाजार में कीमत लाखों रुपये आंकी जा रही है। इसके अलावा पुलिस ने 22 हजार रुपये नकद और दो वाहन भी जब्त किए हैं।
    विज्ञापन

    चार अंतर्राज्यीय तस्कर गिरफ्तार
    इस कार्रवाई में चार तस्करों को गिरफ्तार किया गया है, जिनमें पंजाब के पटियाला निवासी जीत सिंह, औरंगाबाद के बारुण थाना क्षेत्र के अजय सिंह, मंजीत कुमार और दुर्गा कुमार शामिल हैं।

    ये भी पढ़ें-  चचेरे भाई की साली को प्रेम जाल में फंसाकर शादी का झांसा, नाबालिग को बेसहारा छोड़ फरार; गांव में आक्रोश

    मामला दर्ज, आरोपियों ने किया अपराध स्वीकार
    पुलिस ने इस मामले में मुफ्फस्सिल थाना कांड संख्या-167/26 दर्ज कर सभी आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। पूछताछ में सभी आरोपियों ने अपराध स्वीकार कर लिया है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मादक पदार्थ तस्करी नेटवर्क की गहराई से जांच की जा रही है और इसमें जुड़े अन्य लोगों की भी पहचान की जा रही है।
    विज्ञापन

    Followed