Hindi News ›   Bihar ›   Darbhanga News ›   Vaibhav Suryavanshi to Appear for Class 10 Bihar Board Exam Admit Card Released Cricket Pitch to Exam Hall

क्रिकेट की पिच से परीक्षा हॉल तक: वैभव सूर्यवंशी देंगे 10वीं की परीक्षा; क्रिकेटर का एडमिट कार्ड हुआ जारी

Fri, 13 Feb 2026 06:14 PM IST
दरभंगा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, समस्तीपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, समस्तीपुर Published by: दरभंगा ब्यूरो Updated Fri, 13 Feb 2026 06:14 PM IST
सार

बिहार के युवा क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी 17 फरवरी से सीबीएसई 10वीं बोर्ड की परीक्षा देंगे। उनका सेंटर पोद्दार इंटरनेशनल स्कूल में है। प्रिंसिपल ने स्पष्ट किया कि उन्हें कोई वीआईपी ट्रीटमेंट नहीं मिलेगा, हालांकि सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए गए हैं।

Vaibhav Suryavanshi to Appear for Class 10 Bihar Board Exam Admit Card Released Cricket Pitch to Exam Hall
वैभव सूर्यवंशी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

    अंडर-19 वर्ल्ड कप में बल्ले से धमाल मचाने वाले समस्तीपुर के उभरते क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी अब 10वीं की बोर्ड परीक्षा देने जा रहे हैं। ताजपुर के इस युवा खिलाड़ी का सीबीएसई बोर्ड की परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी हो चुका है। उनकी परीक्षा 17 फरवरी से शुरू होगी और परीक्षा केंद्र पोद्दार इंटरनेशनल स्कूल बनाया गया है।

    क्रिकेट के व्यस्त शेड्यूल और अंतरराष्ट्रीय दौरों के बीच पढ़ाई के लिए समय निकालना वैभव के लिए किसी अग्निपरीक्षा से कम नहीं है। 26 मार्च से आईपीएल मैच भी शुरू होने हैं, ऐसे में खेल और शिक्षा के बीच संतुलन बनाना बड़ी चुनौती माना जा रहा है। वैभव के परीक्षा देने की खबर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है।


    विज्ञापन

    क्या मिलेगा वीआईपी ट्रीटमेंट?
    सबसे बड़ा सवाल यही उठ रहा है कि क्या वैभव को परीक्षा केंद्र पर वीआईपी ट्रीटमेंट मिलेगा। इस पर पोद्दार इंटरनेशनल स्कूल के प्रिंसिपल नील किशोर सिन्हा ने स्पष्ट किया कि सभी परीक्षार्थी उनके लिए समान हैं। वैभव सूर्यवंशी भी अन्य छात्रों की तरह ही परीक्षा देंगे और उन्हें किसी प्रकार की विशेष सुविधा नहीं दी जाएगी।

    विज्ञापन

    पढे़ं: अब पूर्णिया में होंगे दो पुलिस कप्तान, ग्रामीण इलाकों की सुरक्षा के लिए एसपी ग्रामीण पद को मिली मंजूरी

    हालांकि, सुरक्षा के मद्देनजर विशेष तैयारियां की गई हैं। स्कूल परिसर और सभी कक्षाओं में सीसीटीवी कैमरों की जांच कर ली गई है। प्रिंसिपल ने बताया कि वैभव एक चर्चित खिलाड़ी हैं और उनके प्रशंसकों की संख्या काफी है। इसे देखते हुए बाहरी सुरक्षा के लिए जिला प्रशासन को पत्र भेजा गया है।

    प्रिंसिपल ने कहा कि सीबीएसई बोर्ड के निर्धारित नियमों के तहत ही परीक्षा आयोजित की जाएगी। परीक्षा केंद्र बनने से स्कूल के शिक्षकों में भी उत्साह है। सभी को उम्मीद है कि जिस तरह वैभव ने क्रिकेट की पिच पर शानदार प्रदर्शन किया है, उसी तरह वह परीक्षा की पिच पर भी सफलता हासिल करेंगे। अब सभी की निगाहें 17 फरवरी पर टिकी हैं।

    विज्ञापन

    Followed