Hindi News ›   Bihar ›   Wife Breaks Down on Seeing Executive Officer’s Mortal Remains Last Rites to Be Held with State Honors

Bihar: कार्यपालक पदाधिकारी के पार्थिव शरीर को देखकर रो पड़ी पत्नी, राजकीय सम्मान के साथ होगा अंतिम संस्कार

Wed, 29 Apr 2026 05:04 PM IST
दरभंगा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मधुबनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मधुबनी Published by: दरभंगा ब्यूरो Updated Wed, 29 Apr 2026 05:04 PM IST
सार

Bihar News: सुल्तानगंज के कार्यपालक पदाधिकारी कृष्णभूषण कुमार की हत्या के बाद उनका पार्थिव शरीर मधुबनी स्थित पैतृक आवास लाया गया, जहां परिजनों में कोहराम मच गया। राज्य सरकार ने उनका अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान के साथ कराने और परिवार को 25 लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की है। पढ़ें पूरी खबर...

Wife Breaks Down on Seeing Executive Officer’s Mortal Remains Last Rites to Be Held with State Honors
शव पहुंचते ही परिवार की आंखों में आंसू छलक पड़े - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार

    मधुबनी जिले सुल्तानगंज के कार्यपालक पदाधिकारी कृष्णभूषण कुमार की हत्या के बाद बुधवार को उनका पार्थिव शरीर मधुबनी स्थित उनके पैतृक आवास गदियानी के लोहरसारी मोहल्ला लाया गया। जैसे ही शव घर पहुंचा, परिवार और मोहल्ले में शोक की लहर दौड़ गई और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।


    श्रद्धांजलि देने पहुंचे कई वरिष्ठ अधिकारी
    दिवंगत अधिकारी को श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए जिले के कई वरिष्ठ अधिकारी और जनप्रतिनिधि उनके आवास पहुंचे। इस दौरान मधुबनी के जिलाधिकारी आनंद शर्मा, पुलिस अधीक्षक योगेंद्र कुमार, मेयर अरुण राय, नगर आयुक्त उमेश कुमार भारती, सदर एसडीओ चंदन कुमार झा और डीएसपी अमित कुमार सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे। सभी ने दिवंगत अधिकारी को श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए उनके कार्यों और सेवाभाव को याद किया। जिलाधिकारी आनंद शर्मा ने कहा कि स्वर्गीय कृष्णभूषण कुमार एक कर्तव्यनिष्ठ और ईमानदार अधिकारी थे, जो हमेशा अपने दायित्वों के प्रति सजग रहते थे। उन्होंने अपने कार्यों का निष्पादन पूरी निष्ठा और जिम्मेदारी के साथ किया, जिसके कारण वे सहकर्मियों और आम लोगों के बीच सम्मानित थे।

    विज्ञापन

    ये भी पढ़ें-  'तेजस्वी जंगलराज के युवराज', भड़के मंत्री संतोष सुमन; बोले- सरकार जीरो टॉलरेंस नीति पर कर रही काम
    विज्ञापन

    25 लाख की आर्थिक मदद करेगी सरकार
    नगर आयुक्त ने जानकारी दी कि राज्य सरकार ने दिवंगत कार्यपालक पदाधिकारी का अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान के साथ कराने का निर्णय लिया है। साथ ही शोक संतप्त परिवार को 25 लाख रुपये की अनुग्रह राशि प्रदान करने की घोषणा भी की गई है। आवास एवं नगर विकास विभाग के विशेष सचिव मनन कुमार भी अंतिम संस्कार कार्यक्रम में शामिल होंगे।

    इस घटना के बाद पूरे प्रशासनिक महकमे और स्थानीय लोगों में गहरा दुख और आक्रोश देखा जा रहा है। लोग दिवंगत अधिकारी को न्याय दिलाने की मांग कर रहे हैं।
    विज्ञापन

    Followed