{"_id":"697b46b7200cf6ea980d7f9a","slug":"bride-married-two-months-ago-died-darbhanga-news-darbhanga-news-c-1-1-noi1239-3891566-2026-01-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News: पति के घर लौटने पर बंद मिला दरवाजा और पंखे से लटका पत्नी का शव, दो महीने पहले ही हुई थी शादी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News: पति के घर लौटने पर बंद मिला दरवाजा और पंखे से लटका पत्नी का शव, दो महीने पहले ही हुई थी शादी
Thu, 29 Jan 2026 07:12 PM IST
दरभंगा ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा
Published by: दरभंगा ब्यूरो
Updated Thu, 29 Jan 2026 07:12 PM IST
सार
Darbhanga News: दरभंगा में दो महीने पहले ब्याही गई नवविवाहिता प्रियांशु कुमारी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पति ड्यूटी पर था। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। फिलहाल आवेदन नहीं मिला है, जांच जारी है।
मृतका प्रियांशु कुमारी
- फोटो : फाइल फोटो
दरभंगा जिले के एपीएम थाना क्षेत्र के श्रीपुर गांव में एक नवविवाहिता की मौत से इलाके में सनसनी फैल गई। महज दो महीने पहले ब्याही गई दुल्हन ने पंखे के सहारे फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतका की पहचान प्रियांशु कुमारी के रूप में की गई है।
प्रियांशु कुमारी की शादी एपीएम थाना क्षेत्र के राहुल कुमार के साथ हुई थी। बताया जाता है कि मृतका के सास-ससुर का पहले ही निधन हो चुका था, जिसके कारण पति-पत्नी दोनों घर में अकेले रहते थे। राहुल कुमार कमतौल के एक होटल में काम करता है।
घर लौटने पर बंद मिला दरवाजा
घटना के संबंध में पति राहुल कुमार ने बताया कि घटना के समय वह होटल में ड्यूटी पर था। रात में काम खत्म कर जब वह घर लौटा तो दरवाजा अंदर से बंद था। काफी देर तक आवाज देने और दरवाजा पीटने के बावजूद जब कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली, तो उसने आसपास के लोगों और एपीएम थाना पुलिस को सूचना दी।
दरवाजा तोड़ने पर सामने आई घटना
सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़ा। अंदर जाने पर प्रियांशु कुमारी का शव पंखे के सहारे फांसी के फंदे पर लटका मिला। पुलिस की मौजूदगी में शव को नीचे उतारा गया और आगे की प्रक्रिया शुरू की गई।
पढ़ें- Bihar News: छापामारी के दौरान उत्पाद विभाग की टीम पर पथराव, छह पुलिसकर्मी घायल; यह 24 घंटे में दूसरा हमला
मृतका के मौसा विनोद प्रसाद ने बताया कि दोनों की शादी दो महीने पहले ही धूमधाम से हुई थी और वे खुशी से रह रहे थे। प्रियांशु चार भाई-बहनों में सबसे बड़ी थी। उसके पिता मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करते हैं। अचानक आत्महत्या की सूचना मिलने पर परिजन पूर्वी चंपारण से दरभंगा पहुंचे।
पुलिस जांच में जुटी
एपीएम थानाध्यक्ष संजीत कुमार ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेज दिया गया है। फिलहाल कोई आवेदन प्राप्त नहीं हुआ है। आवेदन मिलने पर मामले में विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी।

विस्तार