Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News :Teacher absconding with student four months, wife demands action Block Education Officer

Bihar: कक्षा में पढ़ाने वाला बना ‘प्रेमी’; छात्रा संग फरार शिक्षक, पत्नी ने खोला चौंकाने वाला राज!

Wed, 29 Apr 2026 09:36 AM IST
दरभंगा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा Published by: दरभंगा ब्यूरो Updated Wed, 29 Apr 2026 09:36 AM IST
सार

Bihar: दरभंगा में एक सरकारी स्कूल के शिक्षक पर अपनी ही छात्रा को लेकर फरार होने का गंभीर आरोप लगा है। शिक्षक की पत्नी ने प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी को शिकायत देकर  कार्रवाई की मांग की है।  

Bihar News :Teacher absconding with student four months, wife demands action Block Education Officer
घनश्यामपुर थाना
विज्ञापन

विस्तार

    दरभंगा के गोराबौराम प्रखंड के राजकीय उच्च विद्यालय मनसारा में पदस्थापित एक शिक्षक स्कूल में पढ़ाने के दौरान अपनी ही एक छात्रा के साथ प्रेम संबंध में पड़कर पिछले चार महीने से फरार है। शिक्षक की पत्नी ने एक स्कूली छात्रा को भगाने का आरोप लगाते हुए प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी को लिखित आवेदन देकर शिकायत दर्ज कराई है।



    पत्नी ने लगाए गंभीर आरोप 
    प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी को दिए गए आवेदन में पत्नी ने अपने पति पर चरित्रहीनता और आपराधिक गतिविधियों में शामिल होने का आरोप लगाया है तथा पूरे मामले की जांच कर कार्रवाई की मांग की है। शिक्षक दिसंबर 2025 से ही छात्रा के साथ लापता है, जबकि स्कूल में उन्होंने 'नो वर्क, नो पे' का आवेदन दे रखा है।

    विज्ञापन

    शादी के बाद बिगड़े संबंध

    विज्ञापन
    महिला ने बताया कि उनकी शादी वर्ष 2016 में उत्तर प्रदेश के एक शिक्षक से हुई थी और शुरुआती समय में वैवाहिक जीवन सामान्य रूप से चल रहा था। लेकिन पति के चरित्रहीन व्यवहार और आपराधिक गतिविधियों में संलिप्तता के कारण करीब एक साल पहले उन्होंने संबंध समाप्त कर लिया। महिला के अनुसार, जब उन्हें पता चला कि उनके पति एक विद्यालय की आठवीं कक्षा की छात्रा को लेकर फरार हो गए हैं, तो उन्होंने इस बारे में पूछताछ की। इस दौरान उनके साथ मारपीट और दुर्व्यवहार भी किया गया।

    छात्रा की मां ने दर्ज कराई प्राथमिकी
    महिला ने बताया कि दिसंबर 2025 से ही उनका पति विद्यालय की आठवीं कक्षा की छात्रा के साथ लापता है। इस मामले में छात्रा की मां ने घनश्यामपुर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है, लेकिन कई महीने बीत जाने के बाद भी न तो छात्रा बरामद हो सकी है और न ही शिक्षक की गिरफ्तारी हो पाई है।

    विद्यालय प्रशासन ने भी दी पुष्टि
    विद्यालय के प्रधान शिक्षक शैलेश कुमार ने बताया कि संबंधित शिक्षक दिसंबर महीने से ही स्कूल छोड़कर लापता हैं। साथ ही विद्यालय की एक छात्रा भी उसी समय से गायब है। उन्होंने यह भी बताया कि शिक्षक ने विद्यालय में 'नो वर्क, नो पे' का आवेदन दिया हुआ है। वहीं, फरार छात्रा की उम्र अप्रैल महीने में 18 वर्ष पूरी हो चुकी है।

    ये भी पढ़ें: सिकंदरा नगर पंचायत में घूसखोरी का बड़ा खुलासा; कार्यपालक पदाधिकारी रंगे हाथ गिरफ्तार

    अभी तक कोई सुराग नहीं
    घनश्यामपुर थाना अध्यक्ष आलोक कुमार ने बताया कि मामला सही है और आरोपी शिक्षक दिसंबर महीने से ही छात्रा के साथ लापता है। दोनों की तलाश जारी है, लेकिन फिलहाल उनका कोई सुराग नहीं मिल पाया है।

    विज्ञापन

    Followed