Hindi News ›   Bihar ›   darbhanga scorpio bike accident two dead unidentified kamtaul road crash bihar news

Bihar News: स्कॉर्पियो और बाइक की भीषण टक्कर, दो युवकों की मौके पर मौत

Fri, 01 May 2026 10:35 AM IST
दरभंगा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा Published by: दरभंगा ब्यूरो Updated Fri, 01 May 2026 10:35 AM IST
सार

दरभंगा के कमतौल थाना क्षेत्र में देर रात स्कॉर्पियो और बाइक की आमने-सामने टक्कर में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। टक्कर के बाद स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर गड्ढे में पलट गई।

darbhanga scorpio bike accident two dead unidentified kamtaul road crash bihar news
कमतौल थाना - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

    दरभंगा जिले के कमतौल थाना क्षेत्र में बीती देर रात एक भीषण सड़क हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। यह हादसा भरवारा जाने वाली सड़क पर ब्रह्मपुर हाट के पास हुआ, जहां तेज रफ्तार स्कॉर्पियो और बाइक की आमने-सामने टक्कर हो गई।


    तेज टक्कर में दो युवकों की मौके पर मौत

    जानकारी के अनुसार, कमतौल थाना क्षेत्र के इटोखर पोखर से करीब 100 मीटर पश्चिम और ब्रह्मपुर हाट से लगभग 500 मीटर आगे कमतौल की ओर जाने वाली सड़क पर यह हादसा हुआ। तेज रफ्तार स्कॉर्पियो की सामने से आ रही बाइक से जोरदार टक्कर हो गई, जिससे बाइक सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों बाइक सवारों ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया।

    विज्ञापन

    टक्कर के बाद गड्ढे में पलटी स्कॉर्पियो

    हादसे के बाद अनियंत्रित स्कॉर्पियो करीब 50 मीटर आगे जाकर गड्ढे में पलट गई। घटना के बाद इलाके में अफरातफरी मच गई और आसपास के लोग मौके पर जुट गए। घटनास्थल पर एक मृतक की जेब में रखा मोबाइल लगातार बजता रहा, लेकिन इसके बावजूद दोनों मृतकों की पहचान नहीं हो सकी है।
    विज्ञापन

    ये भी पढ़ें: CM सम्राट की विद्यार्थियों को तोहफा; अनुदान किया डबल, 10 हजार छात्रों की जेब में आएंगे ज्यादा पैसे

    पुलिस ने शव भेजा पोस्टमार्टम के लिए

    घटना की सूचना मिलते ही कमतौल थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेज दिया है। साथ ही दुर्घटनाग्रस्त स्कॉर्पियो और बाइक को भी जब्त कर लिया गया है। कमतौल थानाध्यक्ष संजीव कुमार चौधरी ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने कार्रवाई करते हुए शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उन्होंने कहा कि दोनों मृतकों की पहचान अभी तक नहीं हो सकी है, हालांकि पहचान के प्रयास जारी हैं। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है और हादसे के कारणों का पता लगाने की कोशिश की जा रही है।
    विज्ञापन

    Followed