Hindi News ›   Bihar ›   Bihar Weather: Rain and thunderstorm alert issued for several districts in Bihar today forecast, Patna News

Bihar Weather: आज बिहार के 18 जिलों में बारिश-वज्रपात का अलर्ट; 12 मई तक कैसा रहेगा मौसम?

Sun, 10 May 2026 07:19 AM IST
Aditya Anand न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: Aditya Anand Updated Sun, 10 May 2026 07:19 AM IST
सार

Today Weather Forecast : मौसम विभाग ने कहा है कि 10, 11 और 12 मई तक बिहार के अलग अलग हिस्सों में बारिश के आसार बने रहेंगे। मौसम विभाग ने लोगों को सतर्क रहने और खराब मौसम के दौरान सुरक्षित स्थानों पर रहने की सलाह दी है।

Bihar Weather: Rain and thunderstorm alert issued for several districts in Bihar today forecast, Patna News
बिहार में बारिश। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

    बिहार में बारिश लगातार हो रही है। आज अहले सुबह पटना, बेगूसराय, भोजपुर, मुजफ्फरपुर, नालंदा, समस्तीपुर, सारण और वैशाली समेत कुछ जिलों में बारिश हुई। रविवार सुबह से इन जिलों में धूप निकल गई है। लेकिन, बारिश से राहत केवल दक्षिण बिहार के कुछ जिलों रहने वाले लोगों को आज मिलने वाली है। दक्षिण और उत्तर बिहार में आज भी बारिश के आसार हैं। मौसम विज्ञान केंद्र ने दक्षिण, उत्तर, उत्तर पश्चिम और उत्तर पूर्व बिहार में बारिश और वज्रपात का अलर्ट जारी किया है। वहीं दक्षिण और दक्षिण पश्चिम बिहार में 12 मई तक बारिश के आसार नहीं हैं। इन जिलों में अगले तीन दिनों में अधिकतम तापमान में वृद्धि होगी। 

     

    इन जिलों में ओलावृष्टि के आसार हैं

    आज सुबह मौसम विज्ञान केंद्र ने गया, जहानाबाद, नालंदा, नवादा, शेखपुरा, दरभंगा, पूर्वी चंपारण, मधुबनी, मुजफ्फरपुर, शिवहर और सीतामढ़ी में तेज आंधी, गरज-चमक, वज्रपात और ओलावृष्टि की संभावना जताई गई है। इस दौरान हवा की रफ्तार 40-50 किमी प्रति घंटा तक पहुंच सकती है। वहीं मधुबनी जिले में बारिश, वज्रपात और ओलावृष्टि का रेड अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विज्ञान केंद्र ने लोगों से सतर्क रहने और सुरक्षित स्थानों पर रहने की अपील की गई है।

    विज्ञापन

     

    10 और 11 मई को कहां-कहां बारिश का अलर्ट?

    मौसम विज्ञान केंद्र ने रविवार को पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सीवान, सारण, सीतामढ़ी, शिवहर, मुजफ्फरपुर, वैशाली, समस्तीपुर, दरभंगा, मधुबनी, सुपौल, सहरसा, मधेपुरा, अररिया, पूर्णिया, कटिहार और किशनगंज जिलों में मेघ गर्जन, वज्रपात का अलर्ट जारी किया था। वहीं 11 मई को सीतामढ़ी, शिवहर, मुजफ्फरपुर, वैशाली, समस्तीपुर, दरभंगा, मधुबनी, सुपौल, सहरसा, मधेपुरा, अररिया, पूर्णिया, कटिहार, किशनगंज, खगड़िया, भागलपुर, मुंगेर बांका और जमुई में बारिश और वज्रपात का अलर्ट जारी किया गया है। 

    विज्ञापन

     

    12 मई को कहां-कहां बारिश का अलर्ट?

    वहीं 12 मई को पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सीवान, सारण, सीतामढ़ी, शिवहर, मुजफ्फरपुर, वैशाली, समस्तीपुर, दरभंगा, मधुबनी, सुपौल, सहरसा, मधेपुरा, अररिया, पूर्णिया, कटिहार, किशनगंज, खगड़िया, भागलपुर, मुंगेर बांका और जमुई में बारिश और वज्रपात का अलर्ट जारी किया गया है।

     

    विज्ञापन

    Followed