Hindi News ›   Bihar ›   Bihar Sepaktakraw WC: All preparations complete at Patliputra Sports Complex, Sports Minister jersey ISTAF

Bihar Sepaktakraw WC: सेपकटाकरा वर्ल्ड कप की सारी तैयारी पूरी, खेल मंत्री बोले- बिहार के लिए गर्व की बात

Tue, 18 Mar 2025 04:23 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Tue, 18 Mar 2025 04:23 PM IST
सार

Bihar News: बिहार में पहली बार सेपकटाकरा वर्ल्ड कप का आयोजन 20 से 25 मार्च तक पाटलिपुत्र खेल परिसर में किया जा रहा है। इस वर्ल्ड कप में 20 देशों की महिला व पुरुष टीमें हिस्सा लेंगी। इसके लिए सारी तैयारी पूरी हो चुकी है।

Bihar Sepaktakraw WC: All preparations complete at Patliputra Sports Complex, Sports Minister jersey ISTAF
जर्सी का अनावरण करते खेल मंत्री सुरेंद्र मेहता व अधिकारी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

    बिहार के खेल मंत्री सुरेंद्र मेहता ने आज पटना के पाटलिपुत्र खेल परिसर में आयोजित एक समारोह में भारतीय सेपकटाकरा टीम की जर्सी का अनावरण किया। इस अवसर पर बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के निदेशक रविंद्र नाथ चौधरी, सेपकटाकरा फेडरेशन ऑफ इंडिया के अध्यक्ष योगेंद्र सिंह दहिया और भारतीय सेपकटाकरा टीम के सदस्य उपस्थित थे। खेल मंत्री सुरेंद्र मेहता ने कहा कि सेपकटाकरा वर्ल्ड कप की मेज़बानी बिहार के लिए गर्व की बात है। राज्य सरकार खेल और खिलाड़ियों के सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध है, और इस वर्ल्ड कप से न केवल खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ेगा, बल्कि बिहार की अंतर्राष्ट्रीय खेल जगत में छवि भी सुदृढ़ होगी।



    विज्ञापन

    टीम की जर्सी पर बिहार का नाम दिखाई देगा
    सेपकटाकरा फेडरेशन ऑफ इंडिया और बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के बीच हुए समझौते के अनुसार, अगले एक वर्ष तक भारतीय सेपकटाकरा टीम की जर्सी पर बिहार का नाम दिखाई देगा। यह कदम राज्य की खेल क्षेत्र में पहचान बनाने और पर्यटन उद्योग को बढ़ावा देने में सहायक होगा।

    विज्ञापन

    20 से 25 मार्च तक पाटलिपुत्र खेल परिसर में आयोजन



    तीन महिला, तीन पुरुष, और एक मिश्रित स्पर्धा शामिल
    वर्ल्ड कप में रेगु, डब्ल्यू, और क्वाड की कुल सात स्पर्धाएं आयोजित होंगी, जिनमें तीन महिला, तीन पुरुष, और एक मिश्रित स्पर्धा शामिल हैं। मेजबान भारत की महिला और पुरुष टीमें सभी स्पर्धाओं में प्रतिस्पर्धा करेंगी। 20 से 25 मार्च तक कुल 150 मैच खेले जाएंगे, जो खेल प्रेमियों के लिए रोमांचक अनुभव प्रदान करेंगे। ऑल बिहार सेपक टाकरा एसोसिएशन के ट्रेजरर डॉ. करुणेश कुमार ने बताया कि इंडिया टीम में बिहार के बॉबी कुमार भी शामिल हैं। मैचों के दौरान पटना के दर्शकों का फोकस उनपर रहेगा।

     

    विज्ञापन

    Followed