Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News : Criminals robbed one crore in kankarbagh Patna bihar police investigation

Bihar Police : अपराधियों ने दी बड़ी चुनौती, पटना में एक करोड़ की लूट; अब सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस

Tue, 18 Mar 2025 06:43 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Tue, 18 Mar 2025 06:43 PM IST
सार

Bihar : अपराधियों ने पुलिस को बड़ी चुनौती देते हुए एक करोड़ की लूट की घटना को अंजाम दिया है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और अब सीसीटीवी खंगाल रही है।

Bihar News : Criminals robbed one crore in kankarbagh Patna bihar police investigation
जांच में जुटी पुलिस - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विज्ञापन

विस्तार

    पुलिस महकमा के वरीय अधिकारियों का आदेश है कि अपराधी अगर सर उठाये तो उसे कुचल देना है। इसको लेकर पुलिस मुख्यालय ने एक साथ 44 पुलिसकर्मियों का तबादला किया, जिसमें 27 थाना अध्यक्ष भी शामिल हैं।  इसके साथ ही बेखौफ अपराधियों ने एक करोड़ की लूट की घटना को अंजाम दिया है। घटना कंकड़बाग थाना क्षेत्र के अशोकनगर की है। घटना की पुष्टि करते हुए कंकड़बाग थाना अध्यक्ष नीरज कुमार ठाकुर ने एक करोड़ के लूट की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि लगभग  6 से 7 की संख्या में अपराधी थे, जिन्होंने लूट की घटना को अंजाम दिया है। पीड़ित युवक नवादा का रहने वाला बताया जा रहा है। घटना के संबंध में उसने बताया कि पैसे लेकर वह जमीन राजस्ट्री करवाने आया था।



    यह खबर भी पढ़ें - Bihar: तेजस्वी यादव ने यह क्या किया? गिरिराज सिंह को कूदना पड़ा मैदान में, शिवराज सिंह चौहान को लिखी चिट्ठी

    विज्ञापन

                                           

    Bihar News : Criminals robbed one crore in kankarbagh Patna bihar police investigation
    नगर पुलिस अधीक्षक (पूर्वी) डॉ0 के0 रामदास। - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

    घटना के संबंध में नगर पुलिस अधीक्षक (पूर्वी) डॉ0 के0 रामदास ने बताया कि रवि कुमार से अपराधियों ने हथियार के बल पर 1 करोड़ रुपये लूट लिए। यह घटना कंकड़बाग थाना क्षेत्र के राम लखन पथ रोड नंबर 13 के समीप हुई है। डॉ0 के0 रामदास ने बताया कि रवि कुमार नाम का नाम का व्यक्ति जमीन की रजिस्ट्री करवाने के लिए 1 करोड़ रुपए लेकर अपने कुछ साथियों के साथ आया था। इसी दौरान हथियारबंद अपराधियों ने पिस्टल का भय दिखाकर उससे रुपये लूट लिए। घटना के बाद पीड़ित कंकड़बाग थाना पहुंचा और पुलिस को घटना की जानकारी दी।



    जाते-जाते मोबाइल भी छिन ली 
    घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और जांच पड़ताल शुरू कर दी गई। पीड़ित राजू के बयान के आधार पर अपराधियों की धर पकड़ के लिए छापेमारी शुरू कर दी गई है। पुछ्ताछ के दौरान पीड़ित रवि कुमार ने बताया कि वह पटना के बेऊर के पास रहते हैं। वह ट्रेडिंग का कार्य करते हैं। पीड़ित अपने चार चक्का वाहन से कंकड़बाग थाना क्षेत्र के रामलखन पथ रोड नंबर 14 B स्थित जमीन मालिक गुप्ता जी के पास आये थे। आने के बाद 8 की संख्या में हथियार से लैश अपराधियों ने 1 करोड़ कैश और कार में सवार 4 लोगों के मोबाइल लूटकर फरार हो गये। फिलहाल इस मामले में पीड़ित पक्ष द्वारा लिखित आवेदन कंकड़बाग थाने में दिया गया है।

    विज्ञापन

    Followed