Hindi News ›   Bihar ›   Bihar cm samrat choudhary order for private school of bihar regarding school fee school dress

Bihar : सीएम सम्राट चौधरी का बिहार के प्राइवेट स्कूलों को फरमान- यह बातें नहीं मानी तो कड़ी कार्रवाई तय

Tue, 12 May 2026 05:57 PM IST
Aditya Anand न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: Aditya Anand Updated Tue, 12 May 2026 05:57 PM IST
सार

Bihar News : बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी रौ में आ गए हैं। अब उन्होंने प्राइवेट स्कूलों की मनमानी पर नजर डाल दी है। उन्होंने कुछ सरकारी गाइडलाइन का जिक्र करते हुए सोशल मीडिया पर लिखा है कि यह बातें नहीं मानने वाले स्कूलों पर कड़ी कार्रवाई होगी।

Bihar cm samrat choudhary order for private school of bihar regarding school fee school dress
सम्राट चौधरी, मुख्यमंत्री, बिहार - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार

    पिछले कई दिनों से बिहार के प्राइवेट स्कूलों के मनमानी पर रोक लगाने की मांग हो रही थी। अभिभावक बच्चों की महंगी फीस और हर साल महंगी-महंगी किताबों के बदलने से परेशान हैं। अब इसको लेकर बिहार सरकार ने गंभीरता से लिया है। सरकार ने निजी स्कूलों की मनमानी पर लगाम लगाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। मुख्यमंत्री सम्राट ने कहा कि प्रदेश के निजी विद्यालयों में फीस नियंत्रण, पारदर्शिता और छात्रों-अभिभावकों के हितों की रक्षा के लिए महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया है।


    फीस से जुड़ी सारी जानकारी सार्वजनिक करना अनिवार्य 

    मुख्यमंत्री ने कहा कि अब निजी विद्यालयों को फीस से जुड़ी पूरी जानकारी सार्वजनिक करना अनिवार्य होगा। साथ ही मनमाने तरीके से फीस बढ़ाने और अनावश्यक शुल्क वसूलने पर रोक लगाई जाएगी। इसके अलावा अभिभावकों को किताबें और यूनिफॉर्म अपनी सुविधा अनुसार कहीं से भी खरीदने की स्वतंत्रता मिलेगी। स्कूल किसी विशेष दुकान से खरीदारी के लिए दबाव नहीं बना सकेंगे।

    विज्ञापन


    आदेश नहीं मनाने वाले स्कूल संचालकों पर होगी कार्रवाई

    सीएम सम्राट चौधरी ने यह भी स्पष्ट किया है कि फीस बकाया रहने की स्थिति में भी किसी छात्र को परीक्षा देने या परिणाम प्राप्त करने से वंचित नहीं किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट ने कहा कि आदेशों का उल्लंघन करने वाले निजी स्कूलों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। सरकार का मानना है कि इस फैसले से राज्य की शिक्षा व्यवस्था अधिक पारदर्शी, न्यायसंगत और सुलभ बनेगी तथा निजी विद्यालयों में जवाबदेही सुनिश्चित होगी।

    विज्ञापन

    Followed