अमर उजाला
Tue, 10 January 2023
ऑटो एक्सपो 2023 में देश और दुनिया की कई बड़ी कंपनियों के साथ ही स्टार्टअप्स भी शामिल हो रहे हैं।
इस दौरान कंपनियों की ओर से लंबे समय से चली आ रही इंटरनल कंबशन इंजन वाली तकनीक के नए उत्पादों को दिखाया जाएगा।
मारुति, ह्यूंदै, एमजी, टाटा जैसी कई कंपनियां इस दौरान अपने वाहनों को पेश करेंगी।
आईसीई के अलावा इस एक्सपो में इलेक्ट्रिक वाहनों पर भी खास फोकस रहेगा।
एक्सपो में कई नए इलेक्ट्रिक वाहनों को शोकेस किया जाएगा। जिनमें एमजी, ह्यूंदै, मारुति, किआ, बीवाईडी जैसी कार कंपनियां शामिल होंगी।
फ्लेक्स फ्यूल से चलने वाले वाहनों के प्रोटोटाइप को भी ऑटो एक्सपो में देखा जा सकेगा।
हीरो मोटोकॉर्प, होंडा, टीवीएस, यामाहा से लेकर मारुति तक ईथेनॉल से चलने वाले वाहनों को पेश करेंगे।
एक्सपो के दौरान हाइड्रोजन से चलने वाले वाहनों को भी शोकेस किया जा सकता है।
जानें कैसी है ह्यूंदै की नयू जनरेशन सेडान ऑरा