फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mamdani: 'हम धमकियों से डरने वाले नहीं', डोनाल्ड ट्रंप की धमकी पर जोहरान ममदानी का पलटवार

Wed, 02 Jul 2025 09:01 AM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन

सार

ममदानी ने लिखा कि 'राष्ट्रपति ट्रंप का बयान हमारे लोकतंत्र पर एक हमला है और यह एक संदेश देने की कोशिश है कि चुपचाप रहो, अगर आपने बोला तो वे आपके खिलाफ कार्रवाई करेंगे।'
विज्ञापन
डोनाल्ड ट्रंप और जोहरान ममदानी - फोटो : पीटीआई/एक्स/जोहरान ममदानी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

न्यूयॉर्क के मेयर पद के प्रत्याशी और भारतीय मूल के जोहरान ममदानी ने ट्रंप की धमकी पर जवाब दिया है और कहा है कि हम उनकी धमकियों से डरने वाले नहीं हैं। दरअसल ट्रंप ने हाल ही में कहा था कि अगर ममदानी ने अवैध अप्रवासियों के खिलाफ अप्रवासन विभाग की कार्रवाई को न्यूयॉर्क में रोकने की कोशिश की तो वे ममदानी को गिरफ्तार कराएंगे। ममदानी नवंबर में होने वाले न्यूयॉर्क के मेयर पद के लिए डेमोक्रेट पार्टी की तरफ से प्रत्याशी होंगे। ममदानी ने प्राइमरी चुनाव में जीत हासिल कर सभी को चौंका दिया है। 
विज्ञापन


ट्रंप ने दी थी ममदानी को गिरफ्तारी की धमकी
राष्ट्रपति ट्रंप ने अपने एक सोशल मीडिया पोस्ट में ममदानी को बेवकूफ, वामपंथी जैसे शब्दों से संबोधित किया था और ममदानी की अमेरिकी नागरिकता पर भी सवाल उठाए थे। ममदानी जब सात साल के थे, तब साल 1998 में वे अमेरिका आए थे। साल 2018 में ममदानी को अमेरिका की नागरिकता मिली है। ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पर साझा एक पोस्ट में लिखा कि 'ये आखिरकार हो ही गया, डेमोक्रेट्स ने सीमा पार कर दी है। जोहरान ममदानी एक सौ फीसदी वामपंथी बेवकूफ हैं, उन्होंने अभी डेमोक्रेटिक प्राइमरी चुनाव जीता है और वे न्यूयॉर्क के अगले मेयर बनने की राह पर हैं। हमने पहले भी चरमपंथी वामपंथी देखे हैं, लेकिन ये बिल्कुल बेतुका है।' 

ये भी पढ़ें- Gaza Ceasefire: संघर्षविराम की जगी उम्मीदें, ट्रंप बोले- इस्राइल 60 दिन के सीजफायर पर सहमत; हमास को दी चेतावनी
विज्ञापन


ममदानी का जवाब
ट्रंप द्वारा आलोचना किए जाने और गिरफ्तारी की धमकी दिए जाने के बाद जोहरान ममदानी ने भी पलटवार किया है। ममदानी ने एक बयान जारी कर लिखा, 'अमेरिका के राष्ट्रपति ने हाल ही में मुझे गिरफ्तार करने और मेरी नागरिकता छीनने और मुझे डिटेंशन कैंप में रखकर निर्वासित करने की धमकी दी है। ऐसा इसलिए नहीं है कि मैंने कोई कानून तोड़ा है बल्कि इसलिए क्योंकि मैंने अप्रवासन विभाग को हमारे शहर को डराने से इनकार कर दिया है।' ममदानी ने लिखा कि 'राष्ट्रपति ट्रंप का बयान हमारे लोकतंत्र पर एक हमला है और यह एक संदेश देने की कोशिश है कि चुपचाप रहो, अगर आपने बोला तो वे आपके खिलाफ कार्रवाई करेंगे।'
विज्ञापन


कौन हैं जोहरान ममदानी
जोहरान ममदानी भारत में पैदा हुए यूगांडा के लेखक महमूद ममदानी और भारतीय फिल्म निर्देशक मीरा नायर के बेटे हैं। जोहरान का जन्म यूगांडा की राजधानी कंपाला में हुआ और जब वे सात साल के थे तो उनके माता-पिता उन्हें न्यूयॉर्क ले आए। साल 2018 में ममदानी को अमेरिकी नागरिकता मिली। ममदानी ने इसी साल सीरियाई मूल की महिला से शादी की है। राजनीति में आने से पहले ममदानी ने बतौर काउंसलर काम किया। ममदानी ने चुनाव प्रचार के दौरान वादा किया कि वे शहर के एक प्रतिशत अमीरों पर टैक्स लगाएंगे, जो सालाना 10 लाख डॉलर से ज्यादा कमाते हैं और उस पैसे से मध्यम और निम्न वर्गीय लोगों को सस्ते घर और सस्ता रहन-सहन उपलब्ध कराएंगे। न्यूयॉर्क दुनिया के सबसे महंगे शहरों में शुमार होता है। 

ये भी पढ़ें- Trump vs Musk: एलन मस्क को निर्वासित करने पर विचार क्यों कर रहे डोनाल्ड ट्रंप? बिग ब्यूटीफुल बिल पर बढ़ी रार


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें