फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mamdani New York Mayor Oath: जोहरान ममदानी बने न्यूयॉर्क के मेयर, कुरान पर हाथ रखकर ली शपथ; बना नया इतिहास

Thu, 01 Jan 2026 11:14 AM IST
देवेश त्रिपाठी वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, न्यूयॉर्क

सार

भारतीय मूल के जोहरान ममदानी ने न्यूयॉर्क के मेयर चुनाव के दौरान अपनी इस्लामिक पहचान को खुलकर लोगों के सामने रखा। उन्होंने चुनावी सभाओं में उनकी इस्लामिक पहचान को लेकर निशाना साधने वालों को भी करारा जवाब दिया था।
विज्ञापन
न्यूयॉर्क के नए मेयर जोहरान ममदानी ने ली शपथ। - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय मूल के जोहरान ममदानी ने गुरुवार को न्यूयॉर्क के नए मेयर के तौर पर शपथ ली। मैनहट्टन के एक बंद पड़े मेट्रो स्टेशन पर आयोजित एक ऐतिहासिक समारोह में जोहरान ममदानी ने अमेरिका के सबसे बड़े शहर के पहले मुस्लिम मेयर को तौर पर शपथ ली। उन्होंने कुरान पर हाथ रखकर शपथ ली।
विज्ञापन


शपथ लेने के बाद जोहरान ममदानी ने कहा, 'यह वास्तव में जीवन भर का सम्मान और सौभाग्य है।' 34 वर्षीय डेमोक्रेट का शपथ ग्रहण समारोह न्यूयॉर्क की अटॉर्नी जनरल लेटिटिया जेम्स की ओर से आयोजित किया गया। जेम्स उनकी राजनीतिक सहयोगी हैं। यह समारोह पुराने सिटी हॉल स्टेशन पर हुआ, जो शहर के मूल सबवे स्टॉप में से एक है। यह स्टेशन अपनी शानदार मेहराबदार छतों के लिए जाना जाता है।

अमेरिकी सांसद फिर दिलाएंगे शपथ
जोहरान ममदानी को दोपहर 1 बजे (स्थानीय समय) सिटी हॉल में एक भव्य सार्वजनिक समारोह में अमेरिकी सीनेटर बर्नी सैंडर्स की ओर से फिर से शपथ दिलाई जाएगी। इसके बाद नई सरकार ब्रॉडवे के उस हिस्से पर एक सार्वजनिक ब्लॉक पार्टी का आयोजन करेगी, जिसे हीरोज कैन्यन कहा जाता है और जो अपने भव्य जुलूसों के लिए मशहूर है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Pakistan: जयशंकर ने PAK संसद के स्पीकर से मिलाया हाथ, खुद की पीठ थपथपा कर पाकिस्तान बोला- हमने हमेशा शांति...

ममदानी अब अमेरिकी राजनीति में सबसे चुनौतीपूर्ण पदों में से एक की शुरुआत कर रहे हैं। ममदानी अमेरिका के मशहूर राजनेताओं में से एक हैं। मेयर के तौर में अपने पहले संबोधन में ममदानी ने कहा कि पुराना सबवे स्टेशन हमारे शहर की जीवंतता, स्वास्थ्य और विरासत के लिए सार्वजनिक परिवहन के महत्व का एक प्रमाण है।

उन्होंने अपने नए परिवहन विभाग के आयुक्त माइक फ्लिन की नियुक्ति का भी एलान किया। नए मेयर ने अपनी बात खत्म करते हुए मुस्कुरा कर कहा, 'आप सभी का बहुत-बहुत धन्यवाद, अब मैं आपसे बाद में मिलूंगा।'
विज्ञापन


कौन हैं जोहरान ममदानी?
युगांडा के कंपाला शहर में 1991 में प्रख्यात फिल्म निर्माता मीरा नायर और शिक्षाविद महमूद ममदानी के घर जन्मे जोहरान की कहानी प्रवासी समुदायों के संगम से शुरू होती है। जोहरान की मां भारतीय हैं और पिता युगांडा के हैं। शहर के पहले मुस्लिम महापौर होने के साथ-साथ, ममदानी दक्षिण एशियाई मूल के पहले महापौर और अफ्रीका में जन्मे पहले महापौर भी हैं।

अन्य वीडियो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें